Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: NEET (UG)-2026 परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिए कड़े निर्देश
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: NEET (UG)-2026 परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिए कड़े निर्देश

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बुलाई गई थी। बैठक में प्रशासन, पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, जनसंपर्क और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ एनटीए (NTA) एवं विभिन्न परीक्षा केंद्रों के प्रतिनिधि मुख्य रूप से शामिल हुए।

जमशेदपुर के 6 संस्थानों में बने 8 परीक्षा केंद्र

बैठक के दौरान दी गई जानकारी के अनुसार, जिला अंतर्गत कुल 6 प्रमुख शिक्षण संस्थानों में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर इस वर्ष चार हजार से ज्यादा परीक्षार्थी NEET (UG)-2026 की परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा का आयोजन निम्नलिखित केंद्रों पर किया जाएगा:

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: सरयू राय ने अपर नगर आयुक्त से पूछे दो दर्जन सवाल

लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (LBSM) कॉलेज, करनडीह

को-ऑपरेटिव कॉलेज

वीमेन्स यूनिवर्सिटी जमशेदपुर

द ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेन्स

राजकीय आदिवासी हाई स्कूल, सीतारामडेरा

एलबीएसएम कॉलेज, गोलमुरी

परीक्षा की टाइमिंग और एंट्री का समय

NEET (UG)-2026 परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा जांच के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। दोपहर 01:30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था और क्राउड मैनेजमेंट के कड़े निर्देश

उपायुक्त राजीव रंजन ने शहर में सुदृढ़ क्राउड मैनेजमेंट और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कड़ी फ्रिस्किंग (जांच) की जाएगी और पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

सरकारी कर्मी ही बनेंगे इनविजिलेटर, केंद्र होंगे सील

परीक्षा में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इनविजिलेटर (वीक्षक) के रूप में केवल सरकारी कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाए। इसके साथ ही, परीक्षा से ठीक एक दिन पहले सभी परीक्षा केंद्रों को पूरी तरह सैनिटाइज कर सील कर दिया जाएगा। केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, शुद्ध पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: मानगो की जनता को मिलेगा बड़ा तोहफा, जलापूर्ति योजना के नए डिजाइन को मिली मंजूरी, अब खत्म होगी ‘टैंकर प्रथा’

बैठक में उपस्थित रहे कई आला अधिकारी

इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम, एएसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, नजारत उप समाहर्ता, डीआईओ, डीएसपी हेडक्वार्टर, डीएसपी ट्रैफिक और विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत कॉलेज प्रबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारी पूरी करने की चेतावनी दी है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur NEWS: ड्रग्स तस्कर खुर्शीद भाकुड़ समेत 10 गिरफ्तार, पुलिस ने नाकाम की हत्या की साजिश

July 22, 2026

Ranchi NEWS: झारखंड में पूर्वी भारत का पहला सरकारी विमानन प्रशिक्षण संस्थान, हेमंत सोरेन करेंगे शुभारंभ

July 22, 2026

Ranchi NEWS: झारखंड के पुरस्कार-विजेता फिल्मकारों ने की सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात, मिला समर्थन

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.