Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: मोदी सरकार के 12 साल; जमशेदपुर में सतीश चंद्र दुबे, रघुवर दास, विद्युत महतो और पूर्णिमा साहू की बड़ी हुंकार
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: मोदी सरकार के 12 साल; जमशेदपुर में सतीश चंद्र दुबे, रघुवर दास, विद्युत महतो और पूर्णिमा साहू की बड़ी हुंकार

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर द्वारा सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के जमशेदपुर प्रवास के दूसरे दिन शहर में विशेष मंगल आरती, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और विकास योजनाओं का निरीक्षण किया गया। इन कार्यक्रमों के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया गया।

सूर्य मंदिर में पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए मंगल आरती

कार्यक्रम की शुरुआत सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित विशेष मंगलकामना आरती से हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा के संकल्प की सफलता के लिए आयोजित इस आरती में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा और सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: NEET (UG)-2026 परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिए कड़े निर्देश

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

इसके बाद केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा साहू ने सूर्य मंदिर परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। भाजपा नेताओं ने इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

बिरसानगर में स्वच्छता अभियान और जूट के थैलों का वितरण

अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बिरसानगर स्थित संडे मार्केट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अभियान में विधायक पूर्णिमा साहू और संजीव सिन्हा भी शामिल हुए। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त भारत के संदेश को बढ़ावा देने के लिए आम नागरिकों के बीच जूट और कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया।

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: मानगो की जनता को मिलेगा बड़ा तोहफा, जलापूर्ति योजना के नए डिजाइन को मिली मंजूरी, अब खत्म होगी ‘टैंकर प्रथा’

NH-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण: जाम से मिलेगी मुक्ति

’12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण’ अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सांसद विद्युत वरण महतो के साथ मानगो स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) पर निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर (फ्लाईओवर) परियोजना का बारीकी से निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मानगो एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। निरीक्षण से पहले महान स्वतंत्रता सेनानी तिलका माझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर दुलाल भुईयां, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, नीरज सिंह, संजीव सिंह, बबुआ सिंह और रूबी झा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: हरिणा मेला की तैयारियों का विधायक संजीव सरदार ने लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश

June 10, 2026

INDIAN RAILWAYS NEWS: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, देशभर के रेलवे स्टेशनों पर होगा मेगा फायर सेफ्टी ऑडिट

June 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल में अनुपस्थित डॉक्टरों पर लगे 25,000 का जुर्माना, सौरभ विष्णु ने उठाए कड़े कदम

June 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.