रांची: झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और जानलेवा हीटवेव (लू) को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे प्रशासनिक अमले को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP), थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी (CO), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और पंचायत प्रतिनिधियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में जनहित सर्वोपरि है और प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करना होगा। सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त पेयजल की होगी व्यवस्था READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा जलापूर्ति योजना पर ग्राउंड जीरो पर उतरे विधायक…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर: शनिवार को पोटका क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाघीडीह एवं गीड्डीझोपड़ी क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी की परवाह न करते हुए विधायक स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। उन्होंने परियोजना के तहत चल रहे कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पेयजल विभाग के भागीरथ कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। संजीव सरदार ने पाइपलाइन बिछाने, घरेलू कनेक्शन देने और निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत…
सरायकेला-खरसावां जिले को नशामुक्त बनाने और युवा पीढ़ी को नशे के खतरनाक जाल से बचाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसी कड़ी में समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में एनकॉर्ड (NCORD – Narco Coordination Centre) समिति की एक बेहद महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले भर में नशीले पदार्थों की रोकथाम, अवैध अफीम की खेती के समूल नाश, अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने सहित युवाओं में बढ़ती नशे की लत…
जमशेदपुर । शहर के पुस्तक प्रेमियों, साहित्यकारों और छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहद शानदार और ज्ञानवर्धक खबर है। शहर के जाने-माने शिक्षण संस्थान एलबीएसएम (LBSM) कॉलेज में 25 मई को एक भव्य एकदिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत ‘साहित्य अकादेमी’ के पूर्वी क्षेत्र कार्यालय के तत्वावधान में किया जा रहा है। साहित्य और पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रदर्शनी शहर के बुद्धिजीवियों और युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होने वाली है। READ MORE :INDIAN RAILWAYS NEWS: नागपुर मंडल…
पीएम नरेंद्र मोदी ने 51,000 से अधिक युवाओं को दिया रोजगार नागपुर। भारत सरकार के रोजगार सृजन अभियान के अंतर्गत रोजगार मेले के 19वें चरण का आयोजन शनिवार को नागपुर के नेशनल फायर सर्विस कॉलेज (एनएफएससी) ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित 51,000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी ने युवाओं को ईमानदारी, समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक…
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा टिकटधारी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। यात्रियों में वैध टिकट के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से 21 मई से 14 जून 2026 तक विशेष “नाका टिकट चेकिंग अभियान” चलाया जा रहा है। गोंदिया स्टेशन पर सघन जांच, अधिकारियों ने संभाली कमान READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा की नई कमेटी घोषित, सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित इसी कड़ी में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ…
जमशेदपुर . दिव्यांग युवाओं के लिए एक बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और यंग इंडियन के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक विशेष रोजगार भर्ती कैम्प का सफल आयोजन किया गया। लियोनार्ड चेशायर डिसेबिलिटी ट्रस्ट के विशेष सहयोग से चैम्बर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज में एक नई मिसाल पेश की है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के पास चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, पीड़ित की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विधायक संजीव सरदार ‘स्माइल परियोजना’ के तहत दिखा ‘इन्क्लूसिव टैलेंट’…
जमशेदपुर । अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा (पंजीयन संख्या – 504/19-20) का चुनाव अत्यंत शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया है। महासभा द्वारा वर्ष 2026 से 2029 तक के तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए नई केंद्रीय और महिला कमेटी का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इस चुनाव की सबसे बड़ी और खास बात यह रही कि समाज के सभी उम्मीदवार निर्विरोध रूप से चुनकर आए हैं, जो समाज की अटूट एकता और आपसी सहमति को दर्शाता है। READ MORE ;JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के पास चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, पीड़ित की शिकायत पर…
Jamshedpur, : Jamshedpur FC celebrated AFC Grassroots Day with an evening full of football, fun, and learning at the Artificial Turf, JRD Tata Sports Complex on Friday. Around 200 young footballers from the Jamshedpur FC Football School took part in the celebrations, which were organised in line with the initiative led by the Asian Football Confederation and the All India Football Federation to promote grassroots football development across Asia. READ MORE :Jamshedpur News : Tata Steel Inter Divisional Handball Tournament (Men) 2026 Concludes; Team West Bokaro Emerges Champions The event featured a football tournament for the Under-14 batch, while children…
समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कारा सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की मूलभूत सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, सीसीटीवी, जैमर, और सायरन सहित अन्य तकनीकी व प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा और व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। बंदियों के भोजन, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं पर जोर बैठक के दौरान उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जेल अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिया कि जेल…
