चक्रधरपुर।दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) के चक्रधरपुर रेल मंडल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यहां के मंडल रेल चिकित्सालय, चक्रधरपुर में आज जन्मे नवजात शिशुओं के लिए उसी दिन आधार कार्ड नामांकन और जन्म प्रमाणपत्र जारी किया गया। यह किसी भी रेलवे अस्पताल में पहली बार हुआ है, जिससे यह कदम भारतीय रेलवे के इतिहास में मील का पत्थर बन गया है। READ MORE :Indian Railways IRCTC : रांची-टाटा सहित देशभर के 76 रेलवे स्टेशनों पर बनेगा आधुनिक यात्री आवास क्षेत्र,, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंज़ूरी इस उपलब्धि को हासिल करने में मंडल रेल प्रबंधक…
Author: BJNN Desk
Kolkata, In a remarkable demonstration of its commitment to wildlife conservation and operational safety, Chakradharpur Division of SER temporarily halted the movement of trains between Bisra and Bondamunda on 01.11.2025 to ensure the safe passage of a herd of elephants. In close coordination with the Forest department and as per their advice, movement of goods trains as well as passenger trains were stopped and resumed over this area for several times also on 31.10.2025. The decision was taken promptly after field officials reported the movement of elephants near the railway track. Train operations were temporarily suspended to prevent any untoward…
जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल मानगो द्धारा दो दिवसीय 26वां श्री श्री श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर प्रथम दिन शनिवार को मानगो न्यू पुरूलिया रोड़ स्थित श्याम भवन में देर रात तक भजनों संग बाबा श्याम के जयकारे गूंजते रहे। रात 12 बजे केक कटिंग के बाद भक्तों के बीच बधाई बांटी गयी। देर रात महाआरती के बाद उपस्थित सैकड़ों भक्तों के बीच छप्पन भोग प्रसाद वितरित किया गया। इससे पहले अखंड ज्योत और पूजा यजमान नीतू-पवन अग्रवाल तथा अंजु-विनोद अग्रवाल ने की। पंडित नाथूलाल शर्मा ने विधिवत पूजा…
जमशेदपुर घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां भी चरम पर पहुंचती जा रही हैं। दल-बदल और बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जमशेदपुर के कदमा स्थित अपने आवास पर पट्टा पहनाकर दिलाई और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि “भाजपा घाटशिला में ऐतिहासिक जीत की…
जमशेदपुर। सोनारी भूतनाथ मंदिर परिसर में नारायणी सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्धारा नव निर्मित श्री श्री राणी सती दादी जी, लखदातार श्री श्याम प्रभु एवं सालासर श्री बालाजी महाराज मंदिर का 06 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। सोनारी कपाली घाट में यजमान प्रीति-विजय मित्तल ने पुजा की और बनारस से आये विद्धान पंडित दीपक पुरोहित ने पुजा करायी। भव्य कलश यात्रा सोनारी भूतनाथ मंदिर पहुॅचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में लगभग 300 से अधिक भक्तगण शामिल थे, जिसमें 108 महिलाएं कलश और 101 पुरूष निशान लेकर चल रहे थे। पहले दिन संस्था के…
जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने कहा कि दिवंगत विधायक स्व. रामदास सोरेन जी की लोकप्रियता और जनता के बीच उनका प्रभाव आज भी कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि “सुबह मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज के दौरान भी लोग पूरे जोश और गर्व से स्व. रामदास सोरेन जी के नाम वाले टी-शर्ट पहनकर घूमते नजर आते हैं। यह केवल श्रद्धा नहीं, बल्कि जनमानस के दिल में बस चुकी एक भावना है।” कुणाल षड़ंगी ने कहा कि स्व. रामदास सोरेन ने अपने कार्यकाल में विकास और जनसेवा की जो मिसाल पेश की थी, वही आज…
जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को बदनाम करने के उद्देश्य से फेक एआई से बने हुए इमेज/ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के खिलाफ चुनाव आयोग के निर्देश पर घाटशिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ज्ञात हो झामुमो आईटी सेल से जुड़े लोगों द्वारा जान-बुझ कर भाजपा प्रत्याशी को बदनाम करने के उद्देश्य से विभिन्न तरह की एआई जेनरेटेड फोटो एवं वीडियो वायरल करवाया जा रहा है, जो कि आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव आयोग के निर्देशों का खुला उल्लंघन है। READ MORE :Jamshedpur News :भाजपा घाटशिला में ऐतिहासिक जीत की ओर…
घाटशिला। विधानसभा उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी ने राज्य सरकार पर करारा प्रहार किया है। शनिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और जनता के साथ लगातार वादाखिलाफी की है। इसलिए सत्ताधारी दल को घाटशिला में वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं है। संजय मेहता ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि नगर निकाय चुनावों में हाईकोर्ट की फटकार के बाद ही उसकी नींद क्यों खुली? उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार को यह भी बताना चाहिए कि पांच लाख नौकरियों…
भाजपा में शामिल हुए सैकड़ों आदिवासी, कहा – भाजपा ही घाटशिला का विकास कर सकती है,भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के पक्ष में खुल कर सामने आया आदिवासी समाज घाटशिला। भारतीय जनता पार्टी घाटशिला उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। जमीनी स्तर के रुझान बताते हैं कि झामुमो के इस किले की दीवारें दरक रही हैं, और हर दिन आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में हर दिन कई गांवों के ग्राम प्रधान एवं सभी ग्रामीण भाजपा में शामिल होते जा रहे…
आदित्यपुर, सरायकेला। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 45 पाउंड का विशाल केक काटकर अपने प्रिय नेता के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “चिराग पासवान गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी लगातार जनसेवा और समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।” उन्होंने…
