
जमशेदपुर: जिला प्रशासन ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत एक भी पात्र मतदाता न छूटे, इसके लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में जमशेदपुर समाहरणालय परिसर से एक विशेष मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के उन मतदाताओं तक पहुँचना है, जिनकी मैपिंग अभी तक मतदाता सूची में नहीं हो पाई है।

उपायुक्त और प्रशासनिक अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी
समाहरणालय परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त राजीव रंजन ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एडीसी अनुराग तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह समेत जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में 25 जून तक महाअभियान; नशे के खिलाफ उपायुक्त राजीव रंजन ने खुद संभाली कमान, दिलाई शपथ
यह जागरूकता रथ अगले कुछ दिनों तक जमशेदपुर और इसके आस-पास के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। लाउडस्पीकर और सूचना पट्टों के माध्यम से यह रथ लोगों को SIR-2026 के महत्व को समझाएगा और छूटे हुए मतदाताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी मैपिंग कराने के लिए प्रेरित करेगा।
मैपिंग के लिए बचा है सिर्फ एक दिन: 13 जून आखिरी तारीख
जागरूकता रथ को रवाना करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त राजीव रंजन ने बेहद महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान की समाप्ति में अब मात्र एक दिन का समय शेष रह गया है।
“जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक किसी भी कारणवश नहीं हो सकी है, वे बिना किसी देरी के अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाएँ या तुरंत अपने क्षेत्र के बीएलओ (BLO) से संपर्क करें। 13 जून तक हर हाल में अपनी मैपिंग सुनिश्चित करा लें।” – राजीव रंजन, उपायुक्त
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर फैकल्टी अपग्रेडेशन प्रोग्राम का शानदार आयोजन, AI और पॉजिटिव कैंपस पर जोर
लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर वोट जरूरी
प्रशासनिक अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि एक मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए हर एक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही और अद्यतन (Updated) रूप से दर्ज होना अनिवार्य है। निर्वाचन कार्यालय की टीम इस कोशिश में जुटी है कि कोई भी युवा या योग्य नागरिक इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। जिला प्रशासन ने जमशेदपुर के सभी जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे इस अंतिम अवसर का लाभ उठाएं और समय पर अपनी SIR मैपिंग का काम पूरा करें।


