रांची। आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 03-03 फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी पूजा स्पेशल ट्रेन हटिया से प्रत्येक सोमवार दिनाँक 12, 19 एवं 26 अक्टूबर 2026 को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया पूजा स्पेशल ट्रेन हटिया से प्रत्येक मंगलवार दिनाँक 13, 20 एवं 27 अक्टूबर 2026 को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर: शहर और आसपास के इलाकों में सोमवार को दुर्गापूजा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, रेलवे, नगर निगम, विकास योजनाओं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आईं। सिदगोड़ा में ड्रोन-CCTV निगरानी के प्लान से लेकर आदित्यपुर में पूजा पंडालों से सफाई शुल्क वापस लेने के फैसले तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें। 1. सिदगोड़ा टाउन हॉल में शांति समिति की बैठक, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी दुर्गा पूजा 2026 के मद्देनजर सिदगोड़ा टाउन हॉल में उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब की अध्यक्षता में शांति समिति व विभिन्न पूजा समितियों की संयुक्त…
आदित्यपुर: शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर आदित्यपुर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना शुरू कर दिया है। सोमवार शाम सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने आदित्यपुर क्षेत्र के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। READ MORE :ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा पंडालों से सफाई शुल्क वसूलने का आदेश वापस, पूजा समितियों को बड़ी राहत एम-टाइप में पंडाल का निरीक्षण, एंट्री-एग्जिट पर फोकस एसपी ने आदित्यपुर एम-टाइप स्थित प्रवीण सेवा स्मृति संस्थान की ओर से…
आदित्यपुर: अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आदित्यपुर पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे मुस्लिम बस्ती क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में कई स्थानों की जांच के साथ ड्रग्स से जुड़े मामलों में चर्चित रही डोली परवीन के पुराने आवास की भी तलाशी ली। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त मकान में अवैध नशीले पदार्थ छिपाकर रखे गए हैं और संदिग्ध लोगों का आना-जाना होता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान के विभिन्न हिस्सों की सघन जांच की। READ MORE :ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा…
आदित्यपुर: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर नगर निगम ने पूजा समितियों को बड़ी राहत दी है। नगर निगम ने दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास सफाई, सफाई संसाधन और सफाई कर्मियों की सेवाओं के बदले शुल्क वसूलने से संबंधित अपने पुराने आदेश को वापस ले लिया है। अब दुर्गा पूजा पंडालों से किसी भी प्रकार का सफाई सेवा शुल्क नहीं लिया जाएगा। नगर आयुक्त के पत्रांक 3821, दिनांक 5 अक्टूबर 2026 के माध्यम से कार्यालय आदेश पत्रांक 3704, दिनांक 19 सितंबर 2026 को निरस्त कर दिया गया है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गापूजा से पहले प्रशासन का मेगा प्लान तैयार, ड्रोन-CCTV…
जमशेदपुर: भारत विकास परिषद की जमशेदपुर और आदित्यपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में राष्ट्रीय समूह गान शाखा स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने हिंदी, संस्कृत और लोकगीतों की प्रस्तुति देकर भारतीय संस्कृति और संस्कारों की झलक प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दोनों शाखाओं की विजेता टीमें अब 11 अक्टूबर को रांची में आयोजित प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में जमशेदपुर-आदित्यपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के विकास कार्यों का AGM ने लिया जायजा, यात्री…
जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक (AGM) मनीष जैन ने सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे प्रमुख उन्नयन एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गापूजा से पहले प्रशासन का मेगा प्लान तैयार, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी; विसर्जन रूट और ट्रैफिक पर खास फोकस मुख्य और द्वितीय प्रवेश द्वार का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान AGM मनीष जैन ने टाटानगर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार और द्वितीय प्रवेश द्वार का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों को…
जमशेदपुर। दुर्गापूजा 2026 को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सिदगोड़ा टाउन हॉल में सोमवार को जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शांति समिति और विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के साथ बैठक हुई। बैठक में विसर्जन रूट, ट्रैफिक प्लान, बिजली, पेयजल, सड़क मरम्मत, पूजा पंडालों की सुरक्षा और विसर्जन घाटों की तैयारी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब, सिटी एसपी, रूरल एसपी, एसडीएम धालभूम, एडीसी, सिविल सर्जन, बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी, अग्निशमन विभाग के अधिकारी, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, शांति समिति के…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विधायक निधि से पूर्ण हुई कुल 61.50 लाख रुपये की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को सड़क, नाली, स्वच्छता, सामुदायिक भवन एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने भालुबासा स्थित शीतला भवन के समीप शौचालय एवं किचन शेड निर्माण, नीतिबाग कॉलोनी रोड नंबर-1 में नाली निर्माण, ह्यूम पाइप, इंद्रानगर में महतो जिरोक्स…
सरायकेला-खरसावां: दुर्गापूजा के मद्देनजर सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को खरसावां थाना क्षेत्र के बरजूडीह और गांगुडीह में छापेमारी कर दो अवैध चुलाई शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 19 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की, जबकि करीब 2,100 किलोग्राम जावा महुआ मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। READ MORE:JAMSHEDPUR NEWS :राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी सहायिकाओं की व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-जुगसलाई ने जीता प्रथम पुरस्कार उपायुक्त के निर्देश पर विशेष छापेमारी उत्पाद विभाग के…
