Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल में जुटेंगी देश के राजघरानों, साहित्य, संस्कृति और पर्यटन जगत की नामचीन हस्तियाँ – संदीप मुरारका
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल में जुटेंगी देश के राजघरानों, साहित्य, संस्कृति और पर्यटन जगत की नामचीन हस्तियाँ – संदीप मुरारका

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर,

जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0 में इस वर्ष देश के प्रतिष्ठित राजघरानों से जुड़े व्यक्तित्वों के साथ साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा, पर्यटन और पत्रकारिता जगत की कई नामचीन हस्तियाँ शामिल होंगी. विद्यादीप फाउंडेशन की ओर से 18 से 20 दिसंबर तक बिष्टुपुर स्थित होटल रमाडा में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव की थीम ‘विरासत और पर्यटन’ रखी गई है.

ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को विशेष महत्व

फेस्टिवल के संस्थापक एवं क्यूरेटर संदीप मुरारका ने बताया कि इस बार आयोजन में देश की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को विशेष महत्व दिया जा रहा है. इसी क्रम में विभिन्न राजघरानों से जुड़े कई विशिष्ट व्यक्तित्वों की सहभागिता होगी.

इनमें अयोध्या राजपरिवार प्रमुख प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं संगीतविद् डॉ. यतीन्द्र मिश्र, उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक तमकुही राजघराने से जुड़े कुंवर डॉ. वैदुर्य प्रताप शाही, भोपाल के प्रतिष्ठित जहाँनुमा परिवार से संबद्ध सिरेमिक एवं पॉटरी कलाकार बेगम सोनिया राशिद तथा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ राजपरिवार से संबद्ध उर्वशी सिंह प्रमुख हैं. उर्वशी सिंह का संबंध महाराजा चक्रधर सिंह की समृद्ध संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत से है.

इसके अतिरिक्त राजस्थान के प्रसिद्ध वीणा म्यूजिक एवं वीणा समूह के प्रबंध निदेशक हेमजीत मालू महोत्सव में शामिल होंगे. उन्होंने राजस्थानी लोकसंगीत और लोकनृत्य को देश-विदेश में लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (TISS), मुंबई के कुलपति प्रो. बद्रीनारायण तिवारी भी इस आयोजन में भाग लेंगे. साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित प्रो. तिवारी प्रतिष्ठित हिंदी कवि, समाज इतिहासकार और सांस्कृतिक चिंतक हैं.

देश के संग्रहालयों और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से जुड़े म्यूजियम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. आनंद बर्धन भी महोत्सव में उपस्थित रहेंगे. वे संग्रहालयों की भूमिका और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे.

पर्यटन जगत से प्रसिद्ध यात्रा लेखक एवं ट्रैवल ब्लॉगर संजय शेफर्ड शामिल होंगे. वे भारत के अनदेखे पर्यटन स्थलों, स्थानीय संस्कृति और यात्रा अनुभवों के लिए जाने जाते हैं. वहीं प्रसिद्ध पाक कला एवं खानपान संस्कृति विशेषज्ञ तथा दिल्ली फूड वॉक्स के संस्थापक अनुभव सपरा भारतीय व्यंजनों और खानपान से जुड़ी सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा करेंगे.

साहित्य और पत्रकारिता जगत से अनंत विजय भी महोत्सव भाग लेंगे. वे प्रतिष्ठित लेखक, पत्रकार एवं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित फिल्म समीक्षक हैं.

लोगों को मिलेगा ऑटोग्राफ लेन का मौका

संदीप मुरारका ने बताया कि जमशेदपुर के लोगों के लिए यह एक विशेष अवसर होगा, जब वे देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाली इन हस्तियों से सीधे मिल सकेंगे. उनके अनुभव सुनने, उनसे बातचीत करने और तस्वीरें व ऑटोग्राफ लेने का भी अवसर मिलेगा.

समृद्ध विरासत को देखने का मौका

संदीप मुरारका ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल साहित्यिक चर्चा करना नहीं, बल्कि देश की ऐतिहासिक धरोहरों, लोककलाओं, पारंपरिक संगीत, खानपान, पर्यटन और सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर लाना है. इससे विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा.

अनंत विजयप्रतिष्ठित लेखक एवं पत्रकार
अनंत विजय प्रतिष्ठित लेखक एवं पत्रकार
अनुभव सपरा, प्रसिद्ध पाक-संस्कृति विशेषज्ञ
अनुभव सपरा, प्रसिद्ध पाक-संस्कृति विशेषज्ञ
बद्रीनारायण, कुलपति TISS
बद्रीनारायण, कुलपति TISS
बेगम सोनिया राशिद, भोपाल के ऐतिहासिक जहाँनुमा परिवार से
बेगम सोनिया राशिद, भोपाल के ऐतिहासिक जहाँनुमा परिवार से
संजय शेफर्ड, प्रसिद्ध यात्रा लेखक एवं ट्रैवल ब्लॉगर
संजय शेफर्ड, प्रसिद्ध यात्रा लेखक एवं ट्रैवल ब्लॉगर

आयोजन की विस्तृत जानकारी एवं पंजीकरण के लिए वेबसाइट www.jamshedpurlitfest.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व पर धर्मेंद्र सोनकर की पहल, जरूरतमंद व्रती महिलाओं के बीच बांटे चूल्हे और साड़ियां

November 14, 2026

Jamshedpur News :सोनिया गांधी की पुस्तक पर सुधांशु त्रिवेदी की टिप्पणी पर कांग्रेस का पलटवार, विजय खां ने की कड़ी निंदा

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: धान खरीद पर हेमंत सरकार को भाजपा ने घेरा, ₹3,200 प्रति क्विंटल देने का वादा पूरा करे सरकार: डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

November 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.