जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गोविंदपुर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह की विशेष पहल पर गोविंदपुर क्षेत्र में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। दूर-दराज के प्राकृतिक जलाशयों तक जाने में असमर्थ या स्थानीय स्तर पर जल स्रोतों की कमी वाले क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण कराया गया है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: सीएसआईआर-एनएमएल और सर्क्यूओर बेंगलुरु के बीच लिथियम-आयन बैटरी पुनर्चक्रण तकनीक के लिए हुआ समझौता
निःशुल्क जेसीबी से हुआ घाटों का निर्माण
डॉ. परितोष सिंह के व्यक्तिगत प्रयासों से क्षेत्र के प्रमुख स्थानों जैसे तीनतल्ला चौक, वीर शिवाजी पार्क, कर्पूरी पार्क, सरस्वती मैदान एवं पुतुल मैदान सहित कई अन्य जगहों पर निःशुल्क जेसीबी मशीन उपलब्ध कराकर आकर्षक और सुविधाजनक कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण कराया गया है।
इसके साथ ही गोवर्धन पार्क, अमलतास सिटी पार्क, केसी कुदर छठ घाट, रांची रोड छठ घाट, खाखरीपाड़ा छठ घाट, मिथिला भवन छठ घाट और मुख्य सड़क के आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर झामुमो ने डीसी को सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र, घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्था की मांग
श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
डॉ. परितोष सिंह ने छठ महापर्व की पवित्रता और महत्ता को देखते हुए व्रतियों की सुविधाओं को हमेशा प्राथमिकता दी है। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र के प्रत्येक छठ घाट पर स्वच्छता, सुगम आवागमन और बेहतर प्रशासनिक व सामाजिक व्यवस्था उपलब्ध हो, ताकि सभी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा, पवित्रता और भक्तिभाव के साथ अचल आस्था के प्रतीक भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें।
जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह की इस सराहनीय पहल से गोविंदपुर क्षेत्र के हजारों छठ व्रतियों और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों और विभिन्न कमेटियों ने पर्व को लेकर किए जा रहे इन जनहित के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की है।


