जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जरूरतमंद व्रती महिलाओं की सहायता के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय खटीक समाज के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने सराहनीय पहल की। शुक्रवार को कदमा के शास्त्रीनगर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में निःशुल्क चूल्हा, साड़ी एवं पूजा सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद छठ व्रती महिलाओं के साथ समाज के वरिष्ठ सदस्य और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छठ व्रतियों की सेवा करना और इस पवित्र महापर्व को श्रद्धा एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, स्वच्छता, पवित्रता और समर्पण का प्रतीक है। हर वर्ष की तरह इस बार भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सेवा कार्य किया जा रहा है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी व्रती महिला को पूजा की तैयारियों में परेशानी न हो।
READ MORE :Jamshedpur News :सोनिया गांधी की पुस्तक पर सुधांशु त्रिवेदी की टिप्पणी पर कांग्रेस का पलटवार, विजय खां ने की कड़ी निंदा
व्रती महिलाओं को ससम्मान दी गई पूजा सामग्री
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छठ व्रती महिलाओं को साड़ी, चूल्हा और पूजा से जुड़ी अन्य आवश्यक सामग्री ससम्मान प्रदान की गई। इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक सेवा और धार्मिक सहयोग का सराहनीय उदाहरण बताया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, रघुवर दास ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल हुआ आयोजन
इस सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पप्पू सोनकर, बबलू झा, जितेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, बिपिन बिहारी, अवतार सिंह, मंगलेश, सुशील सिंह, शमीम गाढ़ी, करण सोनकर, बबलू सोनकर और विरु सोनकर सहित अन्य सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

