Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ग्लोबल CEO से मिले कुणाल षाड़ंगी, ट्रैफिक जाम से एयरपोर्ट और अस्पताल तक उठाए अहम मुद्दे
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ग्लोबल CEO से मिले कुणाल षाड़ंगी, ट्रैफिक जाम से एयरपोर्ट और अस्पताल तक उठाए अहम मुद्दे

जमशेदपुर की पार्किंग व्यवस्था, भारी वाहनों के लिए अलग ट्रैफिक कॉरिडोर, धालभूमगढ़ एयरपोर्ट और ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-लाभकारी अस्पताल बनाने का रखा प्रस्ताव
BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर टी. वी. नरेंद्रन से मुलाकात कर जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम जिले के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, औद्योगिक परिवहन, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के वैकल्पिक विकल्पों पर चर्चा हुई।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: सीएसआईआर-एनएमएल और सर्क्यूओर बेंगलुरु के बीच लिथियम-आयन बैटरी पुनर्चक्रण तकनीक के लिए हुआ समझौता

बिष्टुपुर-साकची में जाम और पार्किंग व्यवस्था सुधारने का आग्रह

कुणाल षाड़ंगी ने बिष्टुपुर, साकची और रीगल ग्राउंड समेत टाटा कमांड एरिया के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने टाटा लीज की शर्तों के तहत पार्किंग व्यवस्था के क्रियान्वयन की व्यापक समीक्षा कराने का सुझाव दिया, ताकि आम लोगों को व्यावसायिक और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कमर्शियल और भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री के समय की व्यावहारिक समीक्षा करने तथा भविष्य में व्यावसायिक वाहनों के लिए अलग ट्रैफिक कॉरिडोर विकसित करने की आवश्यकता भी बताई। इससे जिले के औद्योगिक संयंत्रों तक कच्चे माल और तैयार उत्पादों की आवाजाही सुगम हो सकेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-लाभकारी अस्पताल बनाने का प्रस्ताव

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने टाटा समूह के चेयरमैन नोएल टाटा की ओर से देशभर में 40-50 गैर-लाभकारी अस्पताल स्थापित करने की सोच का उल्लेख किया। उन्होंने आग्रह किया कि इस पहल के तहत पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण इलाकों में भी एक नॉन-प्रॉफिट जनरल अस्पताल स्थापित किया जाए।

उन्होंने सुझाव दिया कि अस्पताल में आर्थिक रूप से सक्षम मरीजों से प्राप्त भुगतान का उपयोग जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए अनुदान के रूप में किया जा सकता है। इससे ग्रामीण आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण में टाटा समूह से सहयोग की अपील

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पूछे गए 19 पर्यावरणीय और वन्यजीव संबंधी सवालों के जवाब स्टेज-1 क्लीयरेंस के लिए केंद्र सरकार को भेजे जा चुके हैं। उन्होंने टाटा समूह से एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में सहयोग करने का आग्रह किया। उनके अनुसार, इस परियोजना के आगे बढ़ने से पूर्वी सिंहभूम की हवाई कनेक्टिविटी के साथ व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक खड़ी रही यात्री ट्रेन

औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के विकल्प पर जोर

बैठक में जमशेदपुर शहर के बाहर पूर्वी सिंहभूम जिले में चिह्नित औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति का वैकल्पिक विकल्प उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। कुणाल षाड़ंगी ने सरायकेला जिले की तर्ज पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के साथ टाटा पावर या जुस्को के माध्यम से भी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में पहल का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार राज्य में औद्योगिक निवेश, नए उद्योगों की स्थापना और मौजूदा उद्योगों के विस्तार को लेकर प्रतिबद्ध है। टाटा समूह की ओर से नागरिक सुविधाओं और विकास से जुड़ी सकारात्मक पहल में राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

November 13, 2026

RANCHI NEWS: देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाले ड्राइवरों को पांचवें स्तंभ के रूप में सम्मान मिले – अप्पू तिवारी

November 13, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सीएसआईआर-एनएमएल और सर्क्यूओर बेंगलुरु के बीच लिथियम-आयन बैटरी पुनर्चक्रण तकनीक के लिए हुआ समझौता

November 13, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.