

माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9430145832
[email protected]
आज का पंचांग
दिनांक – 26 जून 2026
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वर्षा
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – द्वादशी रात्रि 10:22 तत्पश्चात् त्रयोदशी
नक्षत्र – विशाखा शाम 07:16 तत्पश्चात् अनुराधा
राहुकाल – सुबह 10:08 से दोपहर 12:60
पंचक – नहीं है
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 05:01
सूर्यास्त – 06:40
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
दोष परिहार – जौ खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
रसोईघर में मां अन्नपूर्णा और भगवान शिव (महादेव) की तस्वीर लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसी तस्वीर जिसमें माता अन्नपूर्णा महादेव को भिक्षा दे रही हों, घर में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अन्न-धन का भंडार बनाए रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है।
-वास्तु और स्थान संबंधी नियम-
सही दिशा
इस तस्वीर को रसोई के आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना जाता है।
-तस्वीर का भाव-
ध्यान रखें कि तस्वीर में माता अन्नपूर्णा के हाथ में अन्न का पात्र और कलछी हो, और वे भगवान शिव को भिक्षा दे रही हों।
-महत्वपूर्ण लाभ और सावधानियां:अन्न की कमी नहीं-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तस्वीर की कृपा से घर में कभी भी अनाज या धन की कमी नहीं होती।दोष निवारण: रसोई के वास्तु दोष दूर होते हैं और सात्विक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
-भोग और सम्मान-
तस्वीर लगाने के बाद रोजाना रसोई में बनने वाले सात्विक भोजन और मीठे का भोग माता को जरूर लगाएं। इसके अलावा, रसोई में कभी भी झूठे बर्तन न रखें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके साथ आकस्मिक घटनाएं अधिक हो सकती हैं। आप कई कार्यों के निर्णय अचानक लेंगे, जिससे आसपास के लोग आश्चर्यचकित होने के साथ थोड़ी असुविधा भी महसूस कर सकते हैं। लोगों की अपेक्षाएं आपसे अधिक रहेंगी। सुबह से जिस कार्य में लगेंगे, उसमें सफलता या धन लाभ संध्या तक मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी रहेगी, फिर भी कार्य पूर्ण होने में विलंब हो सकता है। पारिवारिक वातावरण पहले से बेहतर रहेगा और आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। घर के बुजुर्गों अथवा बच्चों की सेहत अचानक बिगड़ने से अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लाभ और हानि लगभग समान रहेंगे।
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़े बौद्धिक प्रयास के बाद मनचाही सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग यदि कार्यक्षेत्र बदलने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। बेरोजगारों को भी नए अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन किसी भी कार्य में लापरवाही न करें, अन्यथा अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। प्रतिस्पर्धी भी आपसे सलाह मांग सकते हैं। धर्म के प्रति आस्था बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण बीच-बीच में थोड़ा गर्म हो सकता है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज अधिकांश समय आपकी बुद्धि अस्थिर रह सकती है। सुबह से ही किसी कार्य में विशेष रुचि नहीं दिखेगी और ध्यान सुख-सुविधाओं की ओर अधिक रहेगा। सरकारी कार्यों में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था बनी रहेगी। सहकर्मियों और अधीनस्थों के मनमाने व्यवहार से असहाय महसूस कर सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर आवश्यकता से अधिक खर्च भविष्य में आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवारिक उलझनों को समय रहते सुलझा लें, अन्यथा वे गंभीर रूप ले सकती हैं। दोपहर के समय महिलाओं के सहयोग से परिस्थितियों में सुधार संभव है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप सभी कार्य निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। समय से पहले कार्य पूर्ण होने पर धन लाभ के साथ नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। किसी अन्य को मिलने वाला लाभ भी आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके लिए थोड़ा बौद्धिक प्रयास करना होगा। आकस्मिक व्यावसायिक यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन अंतिम समय में रद्द भी हो सकती है। महिलाएं गृहस्थ जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और आर्थिक समस्याओं के समाधान में भी सहयोग देंगी। संतान प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाएगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं, इसलिए कार्यों को व्यवहार-कुशलता से निकालना होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में विलंब होने से क्रोध आ सकता है। व्यवसायिक स्थल पर आर्थिक मामलों को लेकर किसी से तीखी बहस होने की संभावना है। व्यवहार में नरमी बनाए रखें, अन्यथा लाभ की संभावना कम हो सकती है। दोपहर के बाद किसी की सहायता से धन लाभ हो सकता है। महिलाओं की नाराजगी से गृहस्थ वातावरण प्रभावित रहेगा। पड़ोसियों से भी संयमित व्यवहार रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके भीतर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परोपकार की भावना के कारण विरोधियों की बातों का भी बुरा नहीं मानेंगे। दिन का पूर्वार्ध धार्मिक कार्यों में व्यतीत हो सकता है, जिससे कार्यक्षेत्र में कुछ विलंब होगा। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी और भविष्य की योजनाओं पर भी खर्च संभव है। मित्रों और परिचितों से शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता बढ़ेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। दोपहर बाद पेट या पीठ संबंधी परेशानी हो सकती है।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज सुबह से ही किसी छोटी यात्रा की योजना बन सकती है, जिससे व्यवसायिक कार्य कुछ समय के लिए लंबित रह सकते हैं। यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिवार के बुजुर्गों के आशीर्वाद से सम्मान में वृद्धि होगी। घर से बाहर अधिक समय मौन रहना लाभकारी रहेगा। धन लाभ के साथ मानसिक चिंताएं भी बढ़ सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना कठिन होगा। दोपहर का समय आलस्य में बीतेगा, लेकिन शाम को कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। गृहस्थ सुख में कुछ कमी महसूस हो सकती है।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपके मन में नई योजनाएं बनेंगी, लेकिन उन्हें साकार होने में समय लग सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जिससे कार्य समय पर पूरे होंगे। धन लाभ के लिए दोपहर के बाद तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। महिलाएं सामाजिक और पारिवारिक कार्यों में विशेष रुचि लेंगी। नौकरीपेशा महिलाओं को घर और कार्यस्थल के बीच संतुलन बनाने में थोड़ी कठिनाई होगी। संध्या के समय कोई शुभ समाचार मिलने से मानसिक राहत मिलेगी। आवश्यकतानुसार धन लाभ प्राप्त होगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सुबह के समय बिगड़े कार्य बनते हुए दिखाई देंगे, लेकिन दोपहर तक स्थिति असमंजसपूर्ण रह सकती है। किसी परिचित के गलत मार्गदर्शन के कारण महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकते हैं। हालांकि शाम तक संतोषजनक धन लाभ होने की संभावना है। साझेदारी में व्यापार की योजना बन सकती है, लेकिन नए कार्य की शुरुआत आज टालना बेहतर रहेगा। दोपहर का समय आर्थिक मामलों के लिए शुभ रहेगा। संध्या का समय परिवार के साथ बिताना अधिक पसंद करेंगे। बुजुर्गों के सहयोग से संतान संबंधी चिंताएं कम होंगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)आज आपको पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में परिवार के सहयोग से मान-सम्मान और सफलता दोनों प्राप्त होंगे। फिर भी आप अपने कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहेंगे। कम समय में अधिक लाभ कमाने की इच्छा मानसिक अशांति का कारण बन सकती है। धैर्य की कमी के कारण निर्णय लेने में कठिनाई होगी। आज पैतृक संबंधों से लाभ मिलने की संभावना है, इसलिए परिजनों के साथ अनावश्यक विवाद से बचें। धन लाभ कम लेकिन समय पर होगा। संतान के व्यवहार में कुछ उग्रता देखने को मिल सकती है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपके सोचे हुए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है, लेकिन आलस्य और अहंकार से बचना होगा। कार्यस्थल पर ऐसी परिस्थितियां बनेंगी जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगी। अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे और अपने कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी परिवार का नाम रोशन करेंगे। विद्यार्थी अपनी मेहनत का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराश हो सकते हैं। महिलाओं में कार्यों को लेकर असंतोष रह सकता है। आर्थिक लाभ अवश्य होगा, लेकिन भविष्य की योजनाओं को लेकर स्पष्टता नहीं रहेगी। घर का वातावरण सामान्य बना रहेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहने के बावजूद आप अपने कार्यों को प्रभावित नहीं होने देंगे। सुबह के समय व्यवसाय में लाभ का अवसर किसी विवाद के कारण हाथ से निकल सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। आर्थिक दृष्टि से दिन संतोषजनक रहेगा। महिलाएं कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगी। बीच-बीच में मतभेद की स्थिति बन सकती है, लेकिन इससे कार्य प्रभावित नहीं होंगे। परिवार के बुजुर्ग किसी कारणवश आपसे नाराज हो सकते हैं। घर के अन्य सदस्य भी उनका पक्ष ले सकते हैं, जिससे आप स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। धैर्य और मौन बनाए रखें, स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी। व्यवसायी बचत करने में सफल रहेंगे।
फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish
व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u


