Author: BJNN Desk

मरुस्थलीकरण केवल रेगिस्तान के फैलने का नाम नहीं, बल्कि भूमि की उत्पादकता में गिरावट, मिट्टी की उर्वरता का ह्रास, जल स्रोतों का सूखना और पारिस्थितिकी तंत्र के कमजोर पड़ने की प्रक्रिया है। यही कारण है कि आज यह समस्या झारखंड जैसे वन एवं खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही है। झारखंड की पहचान उसके घने जंगलों, नदियों और खनिज संसाधनों से है। किंतु अनियोजित भूमि उपयोग, वनों की कटाई, खनन गतिविधियों, मृदा अपरदन तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के कारण कई क्षेत्रों में भूमि की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। विशेष रूप…

Read More

जमशेदपुर। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच रणनीतिक और वैज्ञानिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate) की एक उच्च स्तरीय टीम ने राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (CSIR-NML) का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच क्रिटिकल मिनरल्स (Critical Minerals) के क्षेत्र में हाल ही में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MOU) के अनुरूप भविष्य की कार्ययोजनाओं और अनुसंधान सहयोग पर चर्चा करना था। READ MORE :GAMHARIA NEWS:काण्ड्रा से उठी आवाज, कोल्हान के रेल विकास की मांग हुई तेज क्रिटिकल मिनरल्स पर भारत और अमेरिका की साझा रणनीति…

Read More

मृत्युंजय बर्मन GAMHARIA NEWS: दक्षिण पूर्व रेलवे के काण्ड्रा जंक्शन की यात्री सुविधाओं और पूरे कोल्हान क्षेत्र के रेल विकास को लेकर स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को मुखर किया है। क्षेत्र के समाजसेवियों एवं जागरूक नागरिकों ने दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य तथा नगर पंचायत सरायकेला अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न रेल समस्याओं के समाधान की मांग की। READ MORE :Bihar Police Exam Special Train 2026 :बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 16 और 17 जून को चलेंगी दर्जनों स्पेशल ट्रेनें,यात्रा से पहले पूरी टाइमिंग और रूट यहाँ…

Read More

धनबाद। कोयलांचल (Dhanbad) शहर के चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक नया और आधुनिक अध्याय जुड़ गया है। धनबाद वासियों को अब अपनी रोजमर्रा की और जीवन रक्षक दवाओं के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। शहर के प्रमुख इलाके बरटांड़ में ‘ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी’ (e-Medics Smart Pharmacy) की एक नई और हाई-टेक शाखा का भव्य शुभारंभ रविवार को किया गया। इस नई फार्मेसी के खुलने से स्थानीय लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली प्रमाणित दवाएं उनके घर के बिल्कुल नजदीक और किफायती दरों पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। READ MORE :Bihar Police Exam Special Train 2026 :बिहार पुलिस…

Read More

हाजीपुर। बिहार में पुलिस भर्ती परीक्षा (Police Recruitment Exam) में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में छात्रों को कोई परेशानी न हो और ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ से बचा जा सके, इसके लिए पूर्व मध्य रेल (हाजीपुर) द्वारा 16 जून और 17 जून 2026 को विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें राज्य के अलग-अलग हिस्सों से चलाई जाएंगी, ताकि परीक्षार्थी समय पर और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुँच सकें। READ MORE :Train Route Diverted :लखनऊ मंडल में पावर ब्लॉक, नीलाचल और…

Read More

जमशेदपुर। शहर के सबसे विश्वसनीय और प्रतिष्ठित जाँच घरों में शुमार ‘कुमार पैथोलॉजी’ ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए मानगो में नए कलेक्शन सेंटर की शुरुआत की है। इस नए सेंटर का भव्य उद्घाटन जवाहर नगर, मानगो (रोड नंबर 13, डिग्निटी बिल्डिंग, मेन रोड, एचपी पेट्रोल पंप के सामने) में वरिष्ठ पत्रकार चंद्रदेव सिंह राकेश और डॉ. अरुण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस नए सेंटर के खुलने से मानगो और इसके आस-पास के लाखों निवासियों को अब अपनी स्वास्थ्य संबंधी जाँच के लिए शहर के दूसरे हिस्सों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। READ MORE :CHAIBASA…

Read More

चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय (Kolhan University) प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए छात्रों को कई बड़ी राहत और सौगातें दी हैं। विश्वविद्यालय की 44वीं अकादमिक परिषद् की महत्वपूर्ण बैठक में छात्रों के करियर और उच्च शिक्षा को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं। एक तरफ जहां चांसलर पोर्टल (Chancellor Portal) के माध्यम से चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUGP) और वोकेशनल कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, वहीं दूसरी तरफ कुछ प्रमुख व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के नाम बदलकर उन्हें आधुनिक रोजगार के अनुकूल बनाया गया है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जिला सड़क सुरक्षा समिति की…

Read More

जमशेदपुर सिखों के पांचवें गुरु, शहीदों के सरताज एवं शांति, सहनशीलता तथा मानवता के प्रतीक श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज की पावन शहीदी को समर्पित साकची गुरुद्वारा साहिब में पिछले 40 दिनों से चल रहे सुखमणी साहिब पाठ का समापन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और गुरमत वातावरण के बीच संपन्न हुआ। समापन अवसर पर गुरुद्वारा परिसर “जपियो जिन अर्जन देव गुरु, फिर संकट जोन गर्भ ना आयो” के पावन शब्दों से गुंजायमान हो उठा और संगत गुरु चरणों में नतमस्तक होकर नाम सिमरन में लीन रही। इस अवसर पर सिख स्त्री सत्संग सभा, साकची की बीबियों ने बड़ी श्रद्धा और…

Read More

जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं यातायात प्रबंधन संबंधी एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में आई कमी, डेटा आधारित रणनीति पर जोर बैठक में मई 2026 के सड़क सुरक्षा आंकड़ों की समीक्षा की गई। रिपोर्ट के अनुसार, मई महीने में जिले में कुल 28 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 19 लोगों की जान गई और 15 लोग…

Read More

जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय, डीएफओ सबा आलम अंसारी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर सहित अन्य वरिष्ठ विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर पूरी तरह से लगाम लगाना और पर्यावरण नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराना था। 28 दिनों के महाअभियान में 906 टन अवैध खनिज और 24 वाहन जब्त बैठक में टास्क फोर्स द्वारा हाल ही में की गई बड़ी कार्रवाई के…

Read More