जमशेदुपर। रेडियंट झारखंड 2.0 मेगा प्रदर्शनी का उदघाटन अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित एवं फीता काट कर किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा, मार्केटिंग हेड सीएसआईआर – एनएलएम गोपाल कृष्ण एवं विशिष्ट अतिथि केतौर पर एडीएलएस सनशाइन इंग्लिश मिडियम स्कूल की प्राचार्य मंजू सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल की प्राचार्य सेटेंग केरर्कटा, आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, गोलमुरी की वाइस प्रिंसिपल पल्लवी चौधरी एवं सम्मानित अतिथि के तौर पर एनआईसी के डिप्टी डायरेक्टर दीपक, सीनियर टेक्निकल डायरेक्टर उमेश सिंह, तमिलनाडु हॉर्टिकल्चर के डिप्टी…
Author: BJNN Desk
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 29 जनवरी 2026 दिन – गुरुवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – शिशिर मास – माघ पक्ष – शुक्ल तिथि – एकादशी दोपहर 01:55 तत्पश्चात् द्वादशी नक्षत्र – रोहिणी प्रातः 07:31, तत्पश्चात् मृगशिरा प्रातः 05:29 राहुकाल – दोपहर 02:03 से दोपहर 03:26 पंचक – नहीं है सूर्योदय – 06:31 सूर्यास्त – 05:14 दिशा शूल – दक्षिण दिशा में दोष परिहार – दही खाकर यात्रा करें आज का विशेष घर में बरकत के सरल उपाय • सुबह घर की सफ़ाई करें, रात में झाड़ू न लगाएँ। • भोजन में से…
जमशेदपुर . डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर में बुधवार को प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में एक सफल ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शहर एवं आसपास के लगभग 10 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया और भावी शिक्षकों को रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किए. प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान करीब 60 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा लिया. विद्यार्थियों को विद्यालय प्रतिनिधियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिला, जिससे वे अपनी शिक्षण क्षमता, विषयगत ज्ञान, संवाद कौशल एवं व्यावसायिक दक्षता को प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर सके. यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए करियर निर्माण की दिशा…
जमशेदपुर। भारत की अग्रणी और भरोसेमंद बिल्डिंग मटीरियल कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने बुधवार, 28 जनवरी को जमशेदपुर के पंचायत भवन, छोटा गोविंदपुर में अपनी प्रमुख कॉर्पाेरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल ‘न्युवोमेसन’ के अंतर्गत राजमिस्त्रियों के लिए रिकग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आरपीएल) आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। न्युवोमेसन एक विशेष कौशल विकास कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य राजमिस्त्रियों के तकनीकी कौशल को निखारना, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सशक्त बनाना और उनके लिए आय के नए अवसर सृजित करना है। READ MORE :Ranchi News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम (AASAA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने आगामी 01 फरवरी 2026 को Margherta Borgolai Field, Tinsukia आसाम में आयोजित “आदिवासी महासभा 2026” कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर मंत्री श्री चमरा लिंडा, ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष श्री रेजन होरो, उपाध्यक्ष श्री डेविड तिर्की, उपाध्यक्ष श्री अमरजीत केरकेट्टा, उपाध्यक्ष श्री अल्बर्ट ओरिया सहित अन्य सदस्य शामिल थे। READ MORE :Jamshedpur…
जमशेदपुर रायपुर से पटना साहिब की धार्मिक यात्रा पर पंजाबी वूमेन वेलफेयर एंड कल्चरल सोसायटी का जत्था आज रात लगभग 8:30 बजे साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा 60 महिलाओं का जत्था रवाना हुआ इस पावन यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के लिए सेंट्रल सिख नौजवान सभा के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के लिए लंगर एवं पीने के पानी की सेवा की पूर्ण व्यवस्था की गई read more :Jamshedpur News :बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा में जुड़ेंगे और अचंभित करने वाले गतका खेल, बैठक सह वनभोज में लिया निर्णय यह सेवा भाव,सहयोग और समर्पण का सुंदर उदाहरण रहा,जत्थे की संस्थापक तेजेंदर ग्रेवाल,अध्यक्ष…
जमशेदपुर। सिखों के पावन गुरुपर्व के अवसर पर नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाने वाले बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा ने इस वर्ष और अधिक जोशीले, अनुशासित एवं अचंभित करने वाले गतका खेल प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मंगलवार को आयोजित बैठक सह वनभोज कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से लिया गया, जिस पर सभी सदस्यों ने जयकारों के साथ अपनी सहमति जताई। READ MORE:Jamshedpur News :पंथ अकाली तरना दल ने दी सांस्थानिक मान्यता; सराहना, प्रशंसा और सुखद अनुभव के साथ त्रिपुरा से लौटा गतका जत्था नगर कीर्तन में बढ़ेगा आकर्षण बैठक में तय किया गया कि आगामी नगर…
जमशेदपुर. जमशेदपुर में स्थित झारखंड राज्य के एकमात्र ज्योतिष शिक्षण संस्थान सेंटर ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल स्टडी एंड रिसर्च फॉर पब्लिक वेलफेयर द्वारा 32वें एशियाई ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक साकची स्थित होटल केनेलाइट में किया जा रहा है. तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत सहित कई एशियाई देशों के ख्यातिप्राप्त ज्योतिषी भाग लेंगे. READ MORE :Jamshedpur News :अजय सिंह का जन्मदिन 31 जनवरी को ‘युवा शक्ति दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा संस्थान की विशेषता यह है कि यहाँ ज्योतिष, हस्तरेखा एवं वास्तुशास्त्र की शिक्षा को वैज्ञानिक सिद्धांतों एवं सूत्रों पर आधारित पाठ्यक्रम के…
जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर- 4 निवासी कमल कालिंदी के 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कालिंदी की 26 जनवरी की दोपहर बारीडीह स्थित भोजपुर कॉलोनी घाट पर स्वर्णरेखा नदी में डूबने से हुई दर्दनाक मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है। इस घटना में शुरुआत से सक्रिय रहीं विधायक पूर्णिमा साहू बुधवार को पुनः घटनास्थल पहुंचीं और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर बच्चे की मां एवं परिजनों को ढांढस बंधाया। READ MORE :Jamshedpur News :एक साल का हो गया ‘पोएट्स ऑफ जमशेदपुर’ बुधवार को इंस्पेक्टर धीरज कुमार के नेतृत्व में रांची से पहुंची एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम एवं…
जमशेदपुर। युवा हृदय सम्राट एवं पूर्व छात्र नेता अजय सिंह का जन्मदिन आगामी 31 जनवरी को पूरे उत्साह और जोश के साथ ‘युवा शक्ति दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता को सशक्त बनाना, संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देना और समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका को और प्रभावी बनाना है। READ MORE :Saraikela- Kharsawa News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया युवाओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह कार्यक्रम के संयोजक दीपक महतो…
