
JAMSHEDPUR
जमशेदपुर: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन बेहद मुस्तैद नजर आ रहा है। जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को जून महीने की राशि का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है। यह पूरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पूरी की गई है, ताकि बिचौलियों की भूमिका खत्म हो और सीधा लाभ जनता तक पहुंचे।

READ MORE..Jamshedpur News :जमशेदपुर की कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए सामाजिक कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा ने नए SSP को सौंपे अहम सुझाव
जिला प्रशासन द्वारा इन सभी योजनाओं की लगातार और कड़ी मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला उपायुक्त और संबंधित अधिकारियों का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी पात्र लाभार्थी को योजना के लाभ के लिए इंतजार न करना पड़े और समय पर उनके बैंक खातों में सम्मान व पेंशन राशि ट्रांसफर हो जाए।
मंईयां सम्मान योजना: 2.85 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ
महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में बड़े पैमाने पर भुगतान किया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जिले की 2,85,704 महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में जून माह तक की सम्मान राशि डीबीटी (DBT) के जरिए सीधे भेज दी गई है। इस राशि के मिलने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं में भारी खुशी है।
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: नई दिल्ली में झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट, टाटा और जिंदल करेंगे बड़ा निवेश, सिंहभूम चैंबर की अहम भूमिका
सर्वजन पेंशन योजना 2.48 लाख से ज्यादा बुजुर्गों और जरूरतमंदों को सहारा
इसी तरह, समाज के गरीब, वृद्ध और असहाय वर्ग को संबल देने वाली सर्वजन पेंशन योजना के तहत भी जिले में रिकॉर्ड भुगतान हुआ है। पूर्वी सिंहभूम जिले के कुल 2,48,021 लाभार्थियों को जून महीने तक की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों के तहत लाभार्थियों का विवरण इस प्रकार है
राज्य सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना: 1,76,299 बुजुर्गों को लाभ मिला।
राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना: 46,607 महिलाओं के खातों में राशि भेजी गई।
स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना: 18,247 दिव्यांगजनों को सहायता राशि मिली।
आदिम जनजाति पेंशन योजना: 6,042 लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान किया गया।
इंटरनली डिस्प्लेस्ड पेंशन स्कीम: 819 विस्थापितों को लाभ पहुंचाया गया।
थर्ड जेंडर पेंशन योजना: समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास के तहत 7 लाभार्थियों को पेंशन दी गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभार्थियों के बैंक खातों या आधार लिंकिंग में कोई तकनीकी समस्या है, उन्हें भी शिविर लगाकर जल्द से जल्द ठीक किया जा रहा है ताकि शत-प्रतिशत लोगों को बिना किसी रुकावट के लाभ मिलता रहे।


