
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि
राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुलभ दर्शन को सुनिश्चित करने के लिए देवघर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। विश्व प्रसिद्ध इस मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण, सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था और किसी भी प्रकार के संभावित हादसों से बचने के लिए देवघर जिला सीमा के भीतर डबल डेकर वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।


READ MORE..DEOGHAR NEWS: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का मंत्री सुदिव्य कुमार ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
श्रावणी मेले की पूरी अवधि के लिए लागू रहेगा प्रतिबंध
प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि श्रावणी मेले की पूरी अवधि के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह प्रतिबंध सख्ती से लागू रहेगा। यातायात नियमों के सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जिले की सभी सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष जांच चौकियां तैनात की गई हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी प्रतिबंधित वाहन देवघर जिला सीमा के अंदर प्रवेश न कर सके।
READ MORE..Jamshedpur News: एपीआर नायर डिबेट में एपीजे कलाम चैंपियन
प्रशासन की अपील और यातायात व्यवस्था
बाबा की नगरी देवघर में आने वाले सभी शिवभक्त प्रशासन के लिए देवतुल्य हैं और उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने सभी वाहन मालिकों, चालकों और श्रद्धालुओं से यह विशेष अनुरोध किया है कि वे इस सुरक्षा व्यवस्था में पूरा सहयोग करें। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें ताकि वे बाबा की नगरी से एक सुरक्षित और सुखद यात्रा की अनुभूति लेकर अपने घर लौट सकें।


