
जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के प्रशासन और कार्यशैली पर कड़ा हमला बोला है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा आयोजित और भाजपा, लोजपा एवं आजसू समर्थित एक विशाल धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मानगो नगर निगम को जनप्रतिनिधियों और जनता के बजाय किसी ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ की तरह चलाया जा रहा है।


2029 चुनाव और अफसरों की कार्यशैली पर सवाल
सरयू राय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम के कुछ वरिष्ठ अधिकारी किसी ‘खास व्यक्ति’ को 2029 के विधानसभा चुनाव में फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी तुरंत अपनी कार्यशैली में सुधार कर लें। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, तो नगर निगम प्रशासन उन्हें धरातल पर उतारने से पीछे क्यों हट रहा है?
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: 4 साल… 1 अधूरा पुल और हजारों जिंदगियां! गोविंदपुर-घोड़ाबांधा मार्ग पर घोर लापरवाही, उपायुक्त से जल्द कार्रवाई की मांग
गोपनीयता के उल्लंघन और कमीशनखोरी का आरोप
हाल में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए सरयू राय ने कहा कि जो व्यक्ति नगर निगम का कर्मचारी तक नहीं है, उसके पास गोपनीय सरकारी दस्तावेज कैसे पहुंचे? यह सीधा-सीधा गोपनीयता के उल्लंघन का मामला है जिस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जनता के टैक्स के पैसों से चलने वाली योजनाओं में भारी कमीशनखोरी हो रही है। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि मानगो के नालों की महज 10 प्रतिशत सफाई हुई, जबकि 90 प्रतिशत काम अधूरा रहने के बावजूद पूरा भुगतान उठा लिया गया।
धरना में किसने क्या कहा
अफसर अपनी कार्यशैली सुधार लें, इनके कारण निगम का माहौल हुआ है खराब
38 योजनाओं को शुरु करने से रोकने के पीछे का कारण बताए नगर निगम
प्रेस कांफ्रेंस में दिखाए गए दस्तावेज बाहरी शख्स के हाथ कैसे लगे?
योजनाएं बेशक पूरी न हों पर पूरे पैसे लो और कमीशन खाओ
असंतुष्ट पार्षद अविश्वास प्रस्ताव पारित कर मेयर को पद से हटा सकते हैं
ठेकेदार गलती छुपाने के लिए निगम अफसरों को पैसे देते हैं
मेयर समझें कि उनके पार्षद भी उनसे खुश नहीं हैं-अभिनव सिंह
जबसे मेयर चुनी गईं, तब से विकास कार्य बंद हो गए-कन्हैया सिंह
मानगो की गलियों से अनजान हैं मेयर साहिबा-संध्या सिंह
READ MORE..Jamshedpur News: विप्र फाउंडेशन पूर्वी सिंहभूम टीम गठित
विपक्ष और सहयोगियों का तीखा प्रहार
धरने में शामिल अन्य नेताओं ने भी मानगो नगर निगम के नेतृत्व पर सवाल खड़े किए
भाजपा नेता अभिनव सिंह “मेयर को समझना चाहिए कि पार्षद भी उनसे असंतुष्ट हैं। अगर उनसे काम नहीं संभल रहा, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”
आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह “मेयर के चुनाव के बाद से विकास कार्य ठप हैं। अब तो विधायक फंड के कार्यों को भी रोका जा रहा है।”
संध्या सिंह (मेयर प्रत्याशी) “मानगो की मूलभूत समस्याओं को समझने के बजाय जनता की सेवा में लगे टैंकरों को रोका जा रहा है।”
सरयू राय ने स्पष्ट किया कि यदि अपर नगर आयुक्त विधायकों के पत्रों का उत्तर देने से बचते हैं, तो विधायी प्रक्रिया के तहत उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।



