
JAMSHEDPUR NEWS | टाटा स्टील स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित ‘टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026’ के दूसरे संस्करण का सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शानदार समापन हो गया। चार दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ में ईस्टर्न रीजन के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। आयोजन का मुख्य उद्देश्य रैकेट स्पोर्ट्स के जरिए फिटनेस, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना था।


4 प्रमुख खेलों में 365 खिलाड़ियों ने पेश की दावेदारी
इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में बैडमिंटन, लॉन टेनिस, स्क्वॉश और पिकलबॉल जैसी स्पर्धाओं में कड़े मुकाबले हुए। आयोजन में कुल 365 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न, चैतन्य भानु ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा
बैडमिंटन: 206 प्रतिभागी
लॉन टेनिस: 72 प्रतिभागी
पिकलबॉल: 74 प्रतिभागी
स्क्वॉश: 13 प्रतिभागी
झारखंड, बिहार और ओडिशा के खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा
यह आयोजन क्षेत्रीय खेल भावना का बड़ा प्रतीक बनकर उभरा। इसमें झारखंड, बिहार और ओडिशा के विभिन्न शहरों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ओडिशा के राउरकेला और मेरामंडली, बिहार की राजधानी पटना, तथा झारखंड के रांची, धनबाद, गिरिडीह, चाईबासा, सरायकेला और बोकारो स्टील सिटी के खिलाड़ियों ने कोर्ट पर अपना दमखम दिखाया। विशेष रूप से IIT धनबाद के छात्रों की सहभागिता ने इस प्रतियोगिता के स्तर को और बढ़ा दिया।
READ MORE..Jamshedpur News :टाटानगर RMS में ₹10 में राखी लिफाफे, 24×7 बुकिंग
पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं का हुआ सम्मान
समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में कॉर्पोरेट और खेल जगत की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी.बी. सुंदरा रामम, चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी और हेड (स्पोर्ट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स) कैप्टन मनीष सिन्हा ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
डी.बी. सुंदरा रामम ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि टाटा स्टील अपने परिचालन क्षेत्रों और आसपास के समुदायों में खेल संस्कृति तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।



