जमशेदपुर। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम के द्वारा बागबेड़ा के लाल बिल्डिंग स्थित मल्टी डिसीप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (एमडीडीटीआई) में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे अत्यंत संवेदनशील विषयों पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रेन के इंजन और यात्री कोच में आग लगने की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्मार्ट बोर्ड और पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कर्मचारियों को रोकथाम के उपाय बताए गए। साथ ही, आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए जीवंत मॉक ड्रिल कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: ट्रेनों की लेट-लतीफी के खिलाफ फूटा गुस्सा, मानगो चौक…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर में ट्रेनों के लगातार देरी से चलने के कारण आम जनता और रेल यात्रियों का सब्र अब टूट चुका है। ट्रेनों की लेट-लतीफी और बदहाल व्यवस्था के विरोध में रेल यात्री संघर्ष समिति ने मंगलवार को जमशेदपुर के मानगो चौक पर एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों, दैनिक यात्रियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराया। जनआंदोलन की कमान: कुलविंदर सिंह पन्नू और पप्पू सिंह ने संभाला मोर्चा READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित…
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन का कड़ा निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं को लटकाया न जाए और समय सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित हो। जमीन विवाद और मापी को लेकर मिले कड़े निर्देश READ MORE..DEOGHAR NEWS: देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, बाबा मंदिर परिसर में चला महा-सफाई अभियान जनशिकायत निवारण दिवस में…
देवघर। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रशासन द्वारा आज अहले सुबह 5:30 बजे से एक वृहद “विशेष सफाई अभियान” का आयोजन किया गया। इस महा-अभियान का मुख्य उद्देश्य बाबा मंदिर और देवघर के प्रमुख सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाना है। इस पुनीत कार्य में जिले के वरीय अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रमदान कर समाज के सामने एक नई मिसाल पेश की। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: कदमा में सजेगा योगासना स्पोर्ट्स का मंच, 24 मई को होगी स्टेट चैंपियनशिप; 22…
जमशेदपुर। वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएफवाईएस), झारखंड चैप्टर एवं सरकार योगा एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 24 मई (रविवार) को ‘तृतीय झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। योग और फिटनेस को बढ़ावा देने वाली यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता कदमा गणेश पूजा मैदान के समीप स्थित आंध्रा एसोसिएशन स्कूल के सभागार में आयोजित की जाएगी। शहर के खेल प्रेमियों और योग साधकों के लिए यह एक बड़ा मंच साबित होने वाला है। READ MORE :MUZAFFARPUR NEWS: मुजफ्फरपुर की शाही लीची की मुंबई में भारी डिमांड, पवन एक्सप्रेस में विशेष पार्सल वैन की मांग…
जमशेदपुर . आगामी 22 और 23 मई 2026 को “पहाड़ एवं नदी पर राष्ट्रीय सम्मेलन” का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत के पहाड़ों और नदियों के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा के लिए एक मजबूत विधिक ढांचा तैयार करना है। इसी कड़ी में, आज दिनांक 19 मई 2026 को सम्मेलन के संरक्षक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय एवं सम्मेलन के संयोजक दिनेश मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से “भारतीय पर्वत संरक्षण, संरक्षण एवं संवर्धन विधेयक, 2026” का प्रारूप सार्वजनिक कर दिया गया है। इस ड्राफ्ट को सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिनिधियों को…
जमशेदपुर। जमशेदपुर प्रखंड सभागार में मंगलवार को विभिन्न विभागों की आयोजित एक अहम संयुक्त बैठक में पोटका विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान विधायक ने विभागीय अधिकारियों को सख्त और स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र की इस बहुप्रतीक्षित योजना को हर हाल में 15 जून तक चालू किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि क्षेत्र की जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, बैठक में मौजूद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग…
जमशेदपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अधिवेशन में एक बड़ा और अहम फैसला लिया गया है। संस्था के कामकाज और नियमों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए एक नई संविधान संशोधन समिति के गठन की आधिकारिक घोषणा की गई है। इस अत्यंत महत्वपूर्ण समिति में पूरे देश से मात्र पांच वरिष्ठ और अनुभवी सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें झारखंड के जमशेदपुर के जाने-माने समाजसेवी और अग्रवाल सम्मेलन के सक्रिय सदस्य ओम प्रकाश रिंगसिया को भी यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। READ MORE :Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल, झारखंड में…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने विशेष मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास, निवेश की नई संभावनाओं, रोजगार सृजन और राज्य की नई औद्योगिक नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड को एक मजबूत ग्लोबल इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना था। READ MORE :RANCHI NEWS: झारखंड इंजीनियरिंग (B.Tech) लेटरल एंट्री 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 19 मई से भरे जाएंगे फॉर्म सीआईआई के शीर्ष अधिकारियों ने की शिरकत…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर UIACL (यूआईएसीएल) ने कदमा के शास्त्रीनगर, ब्लॉक नंबर 4 के रोड नंबर 3 में अगले चार-पांच दिनों के लिए पानी का एक टैंकर उपलब्ध कराया है। यहां के लोग विगत पांच दिनों से पेयजल की भारी समस्या से प्रभावित थे। स्थानीय लोगों ने पानी की किल्लत से त्रस्त होकर सरयू राय को फोन किया था, जिसके बाद उन्होंने अपने जनसुविधा प्रतिनिधि को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये। UIACL के मुख्य प्रबंधक से मिला शिष्टमंडल READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में PVTG समुदायों के लिए विशेष अभियान शुरू, दूरस्थ गांवों…
