
–3 वर्षों के लिए माँ भवानी यूथ क्लब की नई कार्यकारिणी गठित
—दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला
आदित्यपुर.


श्री श्री दुर्गा पूजा समिति माँ भवानी यूथ क्लब, 6LF हरि ओमनगर आदित्यपुर द्वारा आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर 6LF स्थित पूजा मैदान में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष भी संपूर्ण वैदिक विधि-विधान और सनातन परंपराओं के अनुसार भव्य व दिव्य रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा.
तीन साल के कार्यकाल के लिए नई कमिटी का ऐलान
पूजा महोत्सव के अनुशासित एवं सुचारू संचालन हेतु आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. समिति के मुख्य संस्थापक व कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार के कुशल नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया.
माँ भवानी यूथ क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति
अध्यक्ष: अम्बुज कुमार (मुख्य संस्थापक)
संरक्षक व मार्गदर्शक मंडल: हरेंद्र तिवारी (चेयरमैन), बीरेंद्र यादव (सह चेयरमैन)
संयोजन टीम: रवि प्रकाश ओझा
(मुख्य संयोजक), प्रभुनाथ प्रसाद (संयोजक)
प्रशासनिक व कार्यकारी पदाधिकारी: प्रवीण कुमार पांडेय (लाइसेंसी सह उपाध्यक्ष), सुभाष चन्द्र बोस (प्रधान महासचिव)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: विनय झा, सिद्धेश्वर उपाध्याय, निशांत ओझा, बीरेंद्र तिवारी, अमरनाथ ठाकुर, उज्ज्वल पांडेय, रवि कुमार, पी एन मौर्य, छोटे लाल तिवारी, सुरेश धारी, अजय ओझा, विनोद कुमार ओझा
महासचिव: रमाशंकर पांडेय, पंकज कुमार स्वर्णकार, गोपाल सिंह, दारासिंह, कमल तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय वत्स, विनोद कुमार सिंह, सरबजीत प्रसाद, चंद्रभूषण सिंह, विजय झा, डी एन सिंह, अभिषेक अरुण, रणजीत कुमार



