
जमशेदपुर: समाजसेवा और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए जमशेदपुर के केनेलाइट होटल (Kannelite Hotel) में शुक्रवार को एक भव्य और विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मिथिलेश झा मेमोरियल फाउंडेशन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय मिथिलेश झा के जन्मदिन के अवसर पर यह शिविर लगाया गया। उनके निधन के उपरांत लगातार पाँचवें वर्ष आयोजित इस मेगा रक्तदान शिविर में शहर के युवाओं और नागरिकों ने भारी उत्साह दिखाया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त सह रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री राजीव रंजन, मानद सचिव श्री विजय कुमार सिंह और केनेलाइट होटल के निदेशक श्री अमलेश झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और स्वर्गीय मिथिलेश झा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया।


यह भी पढ़ें :Indian Railways Update:यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! स्पेशल से बदलकर अब डेली चलेगी दानापुर-एसएमभीटी एक्सप्रेस, देखें शेड्यूल
“रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं” – डीसी राजीव रंजन
उपायुक्त का संबोधन: इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “रक्तदान एक महादान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। आपके द्वारा दान किया गया रक्त कई जरूरतमंदों को नया जीवनदान देता है।” उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग रक्तदान करते हैं, वे प्रत्यक्ष रूप से पुण्य के भागी बनते हैं।
स्मृति को नमन: डीसी ने स्वर्गीय मिथिलेश झा को याद करते हुए कहा कि वे एक बेहद नेक इंसान और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे, जिनकी याद में आज पूरा शहर इस सामाजिक सरोकार से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें: ADITYAPUR NEWS :दुर्गा पूजा 2026: आदित्यपुर के 6LF में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरु -अम्बुज कुमार पुनः बने अध्यक्ष
86 यूनिट रक्त संग्रहित, दाताओं को मिला सम्मान
सफलता का आंकड़ा: इस रक्तदान शिविर में उद्घाटनकर्ता जिला उपायुक्त सहित कुल 86 उत्साही रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।
सम्मान समारोह: सभी रक्तदाताओं की हौसलाअफजाई के लिए आयोजकों की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र (Certificate) और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इनकी रही विशेष भूमिका: इस आयोजन को पूरी तरह सफल बनाने में अमलेश झा,विनोद सिंह, प्रमोद मिश्रा, डी.के. घोष, पूर्वी घोष, राजपति देवी, बंदे शंकर सिंह और मनोज सिंह सहित कई गणमान्य सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।



