
जमशेदपुर 21 अगस्त 2026
करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर में आज PGDGC (Postgraduate Diploma in Guidance and Councelling) के नवनामांकित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह ई-क्लासरूम-1 में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ बी एन त्रिपाठी (मुख्य परीक्षा नियंत्रक) शामिल हुए।


मुख्य अतिथि के अलावा डॉ यहिया इब्राहीम, मेजर (डॉ)फखरुद्दीन अहमद, डॉ अनवर शहाब, डॉ उधम सिंह नाज़नीन बेगम (लाइब्रेरियन) तथा PGDGC के कोआर्डिनेटर डॉ एस पांडा ने छात्र-छात्राओं छात्रों के समक्ष अपनी बात रखी। वक्ताओं ने इस कोर्स को प्रमुखता देते हुए बताया कि आजकल समाज में और विशेष कर नौजवानों में बढ़ते हुए तनाव और चिंता के दौर में काउंसलिंग बहुत जरूरी है। यही कारण है कि हर स्कूल-कॉलेज तथा अन्य संस्थाओं में प्रमाणित काउंसलर रखे जा रहे हैं। विभाग के इंचार्ज डॉ जकी अख्तर ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ते हुए मानसिक रोगों से समाज को मुक्ति दिलाने के लिए काउंसलिंग बहुत अहम और एकमात्र रास्ता है। उन्होंने बताया कि हमारे महाविद्यालय से काउंसलिंग का कोर्स करके जो लोग निकले हैं वह लोग विभिन्न संस्थाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और समाज को लाभान्वित कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में PGDGC के कोऑर्डिनेटर डॉ एस पांडा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



