जमशेदपुर। जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर सोमवार को जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस के जिला मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के बाहर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की और मारपीट हो गई। इस दौरान पार्टी के झंडों में लगे डंडों से हमला करने और पत्थरबाजी के आरोप भी सामने आए हैं। झड़प में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए। घटना के बाद जमशेदपुर पूर्वी की भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू कांग्रेस कार्यालय के बाहर…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में डांडिया और गरबा के शौकीनों के लिए 17 और 18 अक्टूबर को साकची स्थित बोधी मैदान में दो दिवसीय भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा। रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट की ओर से आयोजित यह उत्सव भारतीय संस्कृति, सभ्यता और नारी शक्ति के सम्मान को समर्पित होगा। कार्यक्रम में अभिनेत्री और सेलिब्रिटी आर्टिस्ट आस्था सिंह विशेष आकर्षण होंगी। आयोजकों के अनुसार, पहले दिन नियोन डांडिया का आयोजन होगा, जबकि दूसरे दिन 18 अक्टूबर को आस्था सिंह कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। दोनों दिन पारंपरिक गुजराती लोकगीतों और गरबा गीतों पर प्रतिभागी डांडिया का आनंद उठा सकेंगे। 💃 जमशेदपुर…
जमशेदपुर. जमशेदपुर में इस साल दिसंबर (18, 19 और 20) के महीने में होटल रामाडा में आयोजित होने वाले लिटरेचर फेस्ट (JLF 2.0) को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इस प्रतिष्ठित साहित्यिक आयोजन में इस बार साहित्य प्रेमियों के साथ-साथ कला और मनोरंजन जगत के चाहने वालों के लिए भी एक बहुत बड़ा सरप्राइज छिपा था. उस सरप्राइज का खुलासा करते हुए आयोजक संदीप मुरारका ने बताया कि देशभर में धूम मचाने वाली लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चहेते किरदार ‘विनोद’ और ‘माधव’ इस लिटरेचर फेस्ट में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करने के लिए…
जमशेदपुर। भारत की प्रमुख बिल्डिंग मटेरियल कंपनियों में शामिल न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने अपनी स्थापना के दस वर्ष पूरे होने का जश्न ‘दस साल बेमिसाल’ थीम के तहत मनाया। यह अवसर कंपनी की विकास यात्रा, नवाचार, साहसिक व्यावसायिक फैसलों और कर्मचारियों के योगदान को रेखांकित करता है। इस अवसर पर कंपनी के चेयरमैन हिरेन पटेल ने कहा कि न्युवोको की दस वर्षों की यात्रा पर उन्हें गर्व है। यह सफर दूरदर्शी सोच, साहसिक निर्णयों और पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। राजस्थान के निंबोल में शुरुआत से लेकर आज के विस्तारित कारोबार तक, प्रत्येक उपलब्धि ने कंपनी को…
Jamshedpur: Tata Power Renewable Energy Limited (TPREL), one of India’s largest renewable energy companies and a subsidiary of The Tata Power Company Limited (Tata Power), delivered a strong execution performance in Q2 FY27, commissioning 419 MW of utility-scale projects representing over 130% year-on-year growth compared to the 182 MW of utility-scale capacity executed during the corresponding quarter of the previous fiscal year. It has also executed 131.2 MWhr of storage projects (101.2 MWhr of storage capacity for in-house TPREL, while the remaining 30 MWhr of storage capacity comprised third-party projects) during Q2FY27. Building on this strong Q2FY27 performance, TPREL managed…
जमशेदपुर। लौहनगरी के प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षण संस्थान एनआईटी जमशेदपुर ने खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक्सएलआरआई (XLRI) के साथ संयुक्त रूप से पुरुष ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। शैक्षणिक वर्ष 2026 में संस्थान की यह पहली ओवरऑल ट्रॉफी है। प्रतियोगिता में एनआईटी जमशेदपुर के 63 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर संस्थान को गौरवान्वित किया। खास बात यह रही कि प्रतियोगिता…
आदित्यपुर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर आदित्यपुर के रायडीह क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल है। आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 31-32 स्थित भगवती संघ सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति और रायडीह बस्ती स्थित शिव-काली मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा की आराधना की। READ MORE :GAMHARIA NEWS: छोटा गम्हरिया दुर्गा पूजा के उद्घाटन में सांसद जोबा माझी को आमंत्रण, 16 अक्टूबर को होगा समारोह खरकाई नदी से जल लेकर पहुंचे श्रद्धालु, पंडाल में हुई कलश स्थापना भगवती संघ सार्वजनिक दुर्गा पूजा…
गम्हरिया। सरायकेला-खरसावां जिले के छोटा गम्हरिया में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, छोटा गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान की ओर से आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा उद्घाटन समारोह में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उद्घाटन समारोह 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शाम छह बजे से आयोजित होगा। READ MORE :ADITYAPUR NEWS: 26 साल बाद उसी मंच पर पहुंचीं श्रेयशी सिंह, जहां पिता दिग्विजय सिंह ने किया था दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, बोलीं- बेटियों को आगे बढ़ने दें सांसद प्रतिनिधि के आवास…
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के आयरन पैराडाइज जिम के खिलाड़ियों ने बॉडीबिल्डिंग और फिजीक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिम के वरिष्ठ कोच एवं खिलाड़ी प्रशांत ने मेन्स फिजीक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। वहीं, किशन कुमार सिंह ने क्लासिक फिजीक में रजत पदक जीता, जबकि पहली बार प्रतियोगिता में उतरे कृतिक ने बॉडीबिल्डिंग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया। तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य…
जमशेदपुर। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद मजबूत इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और खेल प्रतिभा की प्रेरक तस्वीर जमशेदपुर के गोलमुरी में देखने को मिली। मिथिला सांस्कृतिक परिषद में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप–2026 उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में झारखंड के 120 से अधिक पैरा खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, अस्थि दिव्यांग और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। खिलाड़ियों ने योगासनों के माध्यम से संतुलन, एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय दिया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:…
