चाईबासा/जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में आगामी दीक्षांत समारोह के सफल और भव्य आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसी सिलसिले में विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अपराह्न 3:30 बजे द्वितीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने की, जिसमें समारोह की अब तक की प्रगति और शेष कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। READ MORE :Chaibasa News: कोल्हान विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ द्वितीय पद्मश्री रामदयाल मुण्डा स्मृति व्याख्यान, वक्ताओं ने आदिवासियों के जीवन-दर्शन पर की चर्चा कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के कॉन्फ्रेंस…
Author: BJNN Desk
चाईबासा/जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के अंतर्गत युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना (NATS) के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 54 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। यह चयन प्रक्रिया 4 मई 2026 को जारी किए गए विज्ञापन और झारखंड सरकार की निर्धारित नीतियों के अनुरूप पूरी की गई है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को अपने कौशल को निखारने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण की अवधि, मानदेय और कार्यस्थल अवधि और मानदेय: चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की अवधि के लिए…
चाईबासा/जमशेदपुर: आदिवासी संस्कृति, भाषा, संगीत और पारंपरिक ज्ञान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर स्थापित करने वाले महान विभूति पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुण्डा के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से कोल्हान विश्वविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) क्षेत्रीय केंद्र, रांची और कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय सभागार में ‘द्वितीय पद्मश्री रामदयाल मुण्डा स्मृति व्याख्यान’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अकादमिक विमर्श में शिक्षाविदों, साहित्यकारों और शोधार्थियों ने उनके बहुआयामी व्यक्तित्व और आदिवासी अस्मिता पर अपने विचार साझा किए। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA)…
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सम्पर्क – 9934174432 [email protected] आज का पंचांग दिनांक – 22 अगस्त 2026 दिन – शनिवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – दक्षिणायण ऋतु – वर्षा मास – श्रावण पक्ष – शुक्ल तिथि – दशमी मध्यरात्रि 02:00 तत्पश्चात् एकादशी नक्षत्र - ज्येष्ठा दोपहर 02:49 तत्पश्चात् मूल राहुकाल – सुबह 09:39 से सुबह 10:14 पंचक – नहीं है भद्रा – नहीं है सूर्योदय – 05:25 सूर्यास्त – 06:16 दिशा शूल – पूर्व दिशा में दोष परिहार – तिल खाकर यात्रा करें आज का विशेष शादीशुदा महिलाओं के लिए जरूरी बातें नारी को…
जमशेदपुर: पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संकट और औद्योगिक विकास के बीच संतुलन बनाने की दिशा में आर.वी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एक दिवसीय भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। “सस्टेनेबिलिटी क्लाइमेट क्राइसीस एण्ड नेट-जीरो इण्डस्ट्रीयल ग्रोथ: इनोवेशनस एण्ड सोल्यूसन्स फॉर ए रेजीलिएण्ट फ्युचर” विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में उद्योग जगत और शिक्षा क्षेत्र के कई दिग्गज एक मंच पर एकत्र हुए। आरएसबी ग्लोबल के प्रायोजन और एपेक्स ऑटो के सह-प्रायोजन से आयोजित इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों और शोधकर्ताओं को आधुनिक तकनीकों और सतत विकास के प्रति जागरूक करना था। तकनीक और कौशल विकास से ही संभव…
जमशेदपुर 21 अगस्त 2026 करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर में आज PGDGC (Postgraduate Diploma in Guidance and Councelling) के नवनामांकित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह ई-क्लासरूम-1 में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ बी एन त्रिपाठी (मुख्य परीक्षा नियंत्रक) शामिल हुए। READ MORE : Jamshedpur News: आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में आरबीआई की क्षेत्रीय निदेशक ने एमएसएमई उद्यमियों के साथ की बैठक, वित्तीय और बैंकिंग मुद्दों पर हुई चर्चा मुख्य अतिथि के अलावा डॉ यहिया इब्राहीम, मेजर (डॉ)फखरुद्दीन अहमद, डॉ अनवर शहाब, डॉ उधम सिंह नाज़नीन बेगम (लाइब्रेरियन) तथा PGDGC के कोआर्डिनेटर डॉ एस पांडा ने छात्र-छात्राओं…
जमशेदपुर/आदित्यपुर: लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को वित्तीय और बैंकिंग स्तर पर आ रही दिक्कतों को दूर करने की दिशा में शुक्रवार को एक अहम उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के सभागार में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रक्षा मिश्रा और एजीएम श्री अरविन्द एक्का की विशेष उपस्थिति में एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में एसिया (ASIA) और लघु उद्योग भारती के प्रमुख प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और उद्यमियों के सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं को आरबीआई अधिकारियों के समक्ष रखा। आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में…
जमशेदपुर: समाजसेवा और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए जमशेदपुर के केनेलाइट होटल (Kannelite Hotel) में शुक्रवार को एक भव्य और विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मिथिलेश झा मेमोरियल फाउंडेशन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय मिथिलेश झा के जन्मदिन के अवसर पर यह शिविर लगाया गया। उनके निधन के उपरांत लगातार पाँचवें वर्ष आयोजित इस मेगा रक्तदान शिविर में शहर के युवाओं और नागरिकों ने भारी उत्साह दिखाया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त सह रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री राजीव रंजन, मानद सचिव श्री विजय कुमार…
आदित्यपुर/सरायकेला: विकास के दावों के बीच आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के एक बड़े हिस्से के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। आदित्यपुर के कुलूपटांगा, रोड नंबर-19 के निवासी इन दिनों बेहद जिल्लत भरी और नारकीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं। हल्की बारिश में ही पूरा रास्ता कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है, जबकि चोक पड़ी नालियों का गंदा पानी सीधे सड़कों पर बहता रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिंदल कंपनी द्वारा सड़क तोड़ने के बाद से इसका पुनर्निर्माण नहीं किया गया है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बस्तीवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल पहले महापौर…
जमशेदपुर/परसुडीह: सावन मास की सांस्कृतिक और पारंपरिक रौनक के बीच मारवाड़ी महिला सम्मेलन (परसुडीह शाखा) द्वारा एक भव्य सिंधारा उत्सव का आयोजन किया गया। परसुडीह मेन रोड स्थित घनश्याम कैलाश अग्रवाल के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक उल्लास, उमंग और पारिवारिक सौहार्द का एक अनूठा संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सिंधारा पर्व की खुशियां साझा कीं। प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति भव्य शुभारंभ: कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ विधिवत रूप से की गई। इस उत्सव…
