Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :’झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, संस्कृति व पर्यटन पर जोर
Breaking News

Jamshedpur News :’झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, संस्कृति व पर्यटन पर जोर

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 22, 2026Updated:November 22, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित,विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग का आयोजन

जमशेदपुर,

झारखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, साहित्यिक एवं जनजातीय विरासत को रेखांकित करने तथा उसकी विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के उद्देश्य से शनिवार को सेंटर फॉर एक्सीलेंस, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में ‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

​संगोष्ठी का शुभारंभ अतिथियों के मंचासीन होने के बाद रूबी पांडेय के सहयोग गीत से हुआ, जिसके उपरांत अतिथियों को शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. उपासना सिन्हा की सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हुआ. स्वागत संबोधन डॉ. जूही समर्पिता ने दिया, बीज वक्तव्य डॉ. संध्या सिन्हा ने प्रस्तुत किया और उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. प्रियंका सिंह ने किया.

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: चाणक्य कैरियर एकेडमी का स्कॉलरशिप टेस्ट अब 29 नवंबर को, छात्रों को मिलेगी 80% तक फीस में छूट

बुनियादी ढांचे के साथ ही विरासत संभालने पर जोर

इस मौके पर ​मुख्य अतिथि टाटा स्टील के अधिकारी जिरोन जेवियर टोपनो ने कहा कि विकास की चर्चा में अक्सर बुनियादी ढांचे पर ध्यान दिया जाता है, जबकि लोग पीछे छूट जाते हैं. उन्होंने बताया कि राज्य की 32 जनजातियों में 9 अत्यंत पिछड़ी हैं और लुप्त होने के कगार पर हैं, जिनमें से 6 को आगे बढ़ाने का कार्य जारी है. जेसीईआरटी के साथ मिलकर कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 6 भाषाओं की पुस्तकों पर काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि आदिवासी प्रकृति को पूर्वज और ईश्वर मानते हैं और पूर्वजों के साथ जुड़े रहने की परंपरा में घर की गृहिणी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने इंटरनेट के दौर में बदलते साहित्य माध्यम, ‘सुंडी’ नामक व्यक्ति पर बन रही फिल्म, महुआ व करंजी जैसे वृक्षों पर शोध तथा खनिज के साथ-साथ संस्कृति, विरासत और पर्यटन से झारखण्ड की पहचान बनाने पर बल दिया.

विकास के लिए पर्यटन को बढावा देना जरुरी

विद्यादीप फाउंडेशन के अध्यक्ष और मशहूर लेखक संदीप मुरारका ने कहा कि झारखण्ड पर पड़ने वाले किसी भी प्रभाव का सीधा असर आदिवासियों के जीवन पर पड़ता है, इसलिए यह जरुरी है कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए धार्मिक स्थलों व पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए. ऐसा करने से विरासत भी बचेगी और रोजगार का भी सृजन होगा.

प्रथम सत्र–

​प्रथम सत्र की अध्यक्षता एबीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने की. सारस्वत अतिथि के तौर मशहूर संथाली लेखिका जोबा मुर्मू कार्यक्रम में खास तौर पर उपस्थित रहीं. जोबा मुर्मू ने कहा कि झारखण्ड की असली समृद्धि उसकी जनजातीय संस्कृति, सरहुल-करम-माघे-बहा जैसे पर्वों, नागपुरी-खोरठा-पंचपरगन या-संथाली-मुंडारी भाषाओं और उलगुलान जैसे जनांदोलनों में है, जिसे बचाने के लिए युवा पीढ़ी को संकल्पित होना होगा. डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि साहित्य ही अस्मिता और भाषाई संकटों के प्रति सचेत करता है.

इस सत्र में शोधार्थियों ने शोध-पत्र पढ़े, संचालन डॉ. लक्ष्मी कुमारी ने किया और प्रतिवेदन डॉ. सविता पॉल ने प्रस्तुत किया.

READ MORE :Jamshedpur News: डोभो चेकनाके पर लगेंगे CCTV कैमरे, सिटी एसपी ने किया निरीक्षण

द्वितीय सत्र

​द्वितीय सत्र की अध्यक्षता डॉ. रागिनी भूषण ने की. कार्यक्रम में सारस्वत अतिथि के तौर पर मशहूर संथाली लेखिका ताला टुडू मौजूद थीं.साहित्यकारों ने कविताओं व लघुकथाओं के माध्यम से लोकजीवन, प्रकृति और संघर्ष को उकेरा. संचालन रजनी रंजन ने किया तथा लघुकथा व कविता प्रतिवेदन क्रमशः सविता सिंह मीरा और आरती श्रीवास्तव ‘विपुला’ ने दिए.

निम्नलिखित लोगों ने झारखण्ड की विरासत पर काव्य पाठ किया-

1-नीलम पेडीवाल
2–आभा(सुनो स्वर्णरेखा)
3–आशा(प्रकृति करती श्रृंगार)
4–अनिता निधि(झारखंड की पावन माटी)
5-रीना गुप्ता
6-श्रुति
7- लक्ष्मी सिंह रुबी
8-राखी
9–आलोक मंजरी(झारखंड की विरासत)
10-ज्योति

वहीं वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने ‘झारखंड की विरासत झारखंड की पहचान’ पर आधारित एक संस्मरण ”असली दूत” पढ़कर सुनाया जिसमें आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों की जीवनशैली की ऐसी खूबियों के बारे में बताया, जिसकी बदौलत झारखण्ड के गांव इतने साफ-सुथरे होते हैं.

समापन सत्र

​समापन सत्र में जमशेदपुर को- ऑपरेटिव काॅलेज के प्राचार्य डाॅ अमर सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ. भारती कुमारी ने किया. डॉ. पुष्पा कुमारी ने सार प्रस्तुत किया और डाॅ अनिता शर्मा ने संचालन किया.

मुख्य अतिथि ने विरासत के संरक्षण में साहित्य व अकादमिक विमर्श की भूमिका बताई. अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए. राष्ट्रगीत के साथ संगोष्ठी संपन्न हुई.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: न्युवोको ने आरपीएल सर्टिफिकेशन से कुशल राजमिस्त्रियों को किया सम्मानित, 900 से अधिक लोगों को मिला प्रशिक्षण

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, हाउसिंग, कैंटीन और मेडिकल सुविधाओं पर उठे सवाल

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पत्रकारिता का मकसद सिर्फ खबर देना नहीं, समाज को सार्थक संदेश देना भी : विद्युत वरण महतो

November 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.