जमशेदपुर। सीतारामडेरा स्थित कुआं मैदान में बीएमसी सीतारामडेरा की ओर से आयोजित एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
READ MORE:JAMSHEDPUR NEWS: आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में सामूहिक सत्यनारायण पूजा, 250 परिवारों ने लिया हिस्सा
कुआं मैदान के विकास में सहयोग का आश्वासन
कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने आयोजकों को आश्वस्त किया कि कुआं मैदान के विकास और यहां बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों में वे भविष्य में भी सहयोग करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ अनुशासन, टीम भावना और आपसी एकता का संदेश देता है। स्थानीय युवाओं से खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा निखारकर क्षेत्र एवं राज्य का नाम रोशन करने की अपील भी की।
READ MORE:Jamshedpur News :’झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, संस्कृति व पर्यटन पर जोर
आयोजन में खेलप्रेमियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में कैबर्त समाज के अध्यक्ष पुरन चंद्र कैबर्त, बादल मिंज, सुमित नाग, टिंकू, शुभम सहित आयोजन समिति के सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे


