जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में रविवार को सामूहिक श्री सत्यनारायण स्वामी व्रत पूजा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में करीब 250 परिवारों ने एक साथ शामिल होकर भगवान श्री सत्यनारायण स्वामी की पूजा-अर्चना की और व्रत कथा का श्रवण किया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव पर हर घर में हो दीपमाला और पौधारोपण : हरविंदर सिंह जमशेदपुरी
अन्नवरम से आए पुरोहितों ने कराई पूजा
विशेष आयोजन के लिए आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल अन्नवरम से विद्वान पुरोहितों को आमंत्रित किया गया था। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ सामूहिक सत्यनारायण व्रत पूजा संपन्न कराई। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय और आध्यात्मिक माहौल बना रहा।
READ MORE:JAMSHEDPUR NEWS :24 नवंबर को विद्यापति परिसर गोलमुरी में सामा-चकेवा महोत्सव 2026, जीवंत होगी मिथिला की लोकसंस्कृति
मंदिर समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंदिर के ट्रस्टी अप्पलानंद नायडू, अध्यक्ष बी. गोपाल कृष्ण, उपाध्यक्ष जम्मी भास्कर, कोषाध्यक्ष बी. विजय कुमार, एडीएल अध्यक्ष वाई. ईश्वर राव, उपाध्यक्ष सी.एच. रमणा राव सहित गंगा मोहन, श्रीनिवास राव, रवि शेखर, महेश राव, नानाजी, कोतुर सीनू, नरसिंह राव, रामू राव और चंद्रशेखर राव सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे सामूहिक धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य सनातन धर्म की परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना है।
पूजा संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच भगवान श्री सत्यनारायण स्वामी का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं, पुरोहितों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
फोटो कैप्शन: बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में आयोजित सामूहिक श्री सत्यनारायण व्रत पूजा में शामिल श्रद्धालु एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी।



