
जमशेदपुर, : दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम “Sparsh” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 सितंबर को जमशेदपुर के XLRI प्रांगण में आयोजित होगा।


यह आयोजन निशान सेवा ट्रस्ट, जायसवाल समाज, हिन्दू पीठ, जायंट्स ग्रुप और IFRM 3250 के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। इसमें जमशेदपुर के सभी विशेष स्कूलों के बच्चों को आमंत्रित किया गया है। खास बात यह है कि बच्चों के लिए इसमें भागीदारी पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।
Jamshedpur News :अवैध खनन पर कार्रवाई, 10,500 Cft बालू और दो वाहन जब्त
कार्यक्रम में शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नृत्य, गायन और अभिनय प्रस्तुत करेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह प्रयास झारखंड में अपनी तरह का पहला आयोजन है, जो दिव्यांग बच्चों को आत्मविश्वास और नई दिशा प्रदान करेगा।
इस मौके पर दो विशेष हस्तियां कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। दिल्ली के दिवाकर शर्मा, जो दृष्टिहीन होने के बावजूद गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके हैं, कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वे “सा रे गा मा” और “राइजिंग स्टार” जैसे टीवी रियलिटी शो में फर्स्ट रनर-अप रह चुके हैं। लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी उनकी गायकी की प्रशंसा की है।
Jamshedpur News :बोकारो स्टील विस्तार परियोजना पर चर्चा, एच. डी. कुमारस्वामी से मिले अर्जुन मुंडा
इसके साथ ही प्रसिद्ध हास्य कलाकार जय छनियारा भी इस आयोजन में शामिल होंगे। उन्होंने मात्र 12 वर्ष की आयु में “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” से अपनी पहचान बनाई और बाद में “कॉमेडी का बादशाह” तथा “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” जैसे लोकप्रिय टीवी शो में अभिनय किया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजक समिति ने जमशेदपुरवासियों से अपील की है कि वे इस पहल को सफल बनाने में सहयोग करें और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने में योगदान दें।
प्रवेश पास के माध्यम से पूरी तरह निशुल्क रहेगा। आयोजन को सफल बनाने में के. निशान, ज्ञान चाँद जायसवाल, अरुण सिंह, सुकन्या दास, दिलजॉय बोस, अरुण बकरेवाल, इंद्रजीत सिंह, शिमरन भटिआ, अविनाश, सुबहनहु, आशा, सत्यजीत, संदीप, अजित राज सहित पूरी टीम लगातार प्रयासरत है।


