
जमशेदपुर। जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला खनन कार्यालय ने 11 सितंबर 2025 को विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू भंडारण और अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को जब्त किया।

अभियान के दौरान मध्य रात्रि में श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा चंदनपुर में लगभग 10,500 Cft बालू खनिज का अवैध भंडारण पकड़ा गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने भंडारित बालू को विधिवत जप्त करते हुए श्यामसुंदरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस कार्रवाई से अवैध खनन में शामिल गिरोहों में हड़कंप मच गया है।
इसी क्रम में धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काजू बागान भालकी मोड़ के पास छापेमारी की गई। यहां से पुलिस और खनन विभाग की टीम ने दो हाईवा वाहन (क्रमांक JH05BZ-4154 एवं JH05CB-6407) को अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते हुए पकड़ा। दोनों वाहनों को तत्काल जब्त कर लिया गया और चालकों के विरुद्ध धालभूमगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई।
JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर लूट कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड अमृतसर से गिरफ्तार
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। खनन संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व हानि को रोकने के लिए प्रशासन किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसे प्रयासों पर रोक लगाई जा सके।
खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में खनिज संसाधनों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। लगातार छापेमारी अभियानों से अवैध खनन पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अवैध खनन या परिवहन की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Jamshedpur News :बोकारो स्टील विस्तार परियोजना पर चर्चा, एच. डी. कुमारस्वामी से मिले अर्जुन मुंडा
इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि जिला प्रशासन अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। आने वाले दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


