Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। लायंस क्लब जमशेदपुर प्रीमियम का सत्र 2026-27 के लिए अंशुल रिंगसिया को अध्यक्ष, निशा अग्रवाल को महासचिव तथा अभिषेक नरेड़ी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। नवगठित टीम आगामी सत्र में समाजसेवा के विविध आयामों पर कार्य करेगी। इनके नेतृत्व में क्लब सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक विकास के विभिन्न कार्यक्रमों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अंशुल रिंगसिया ने कहा कि उनका उद्देश्य क्लब के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नेत्रदान एवं रक्तदान जागरूकता, युवा सशक्तिकरण तथा जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक…

Read More

जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर ईस्ट द्वारा एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित हुए रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ. बलराम झा तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ई.ए. सोरेंग ने किया। उद्घाटन के पश्चात रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर ईस्ट की अध्यक्ष वीना मित्रा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सुपरिटेंडेंट डॉ. बलराम झा और उनकी टीम को उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से सामाजिक कार्यों को नई ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम में रोटेरियन पीपी ओपी चोपड़ा, एसएस राजी, प्रेमा गोगना, डॉ.…

Read More

जमशेदपुर। विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री गणेश दायमा द्वारा प्रदेश स्तरीय नेतृत्व की अनुशंसा पर पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला कमिटी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री की सहमति से की गई। घोषित नई जिला कमिटी में सुरेश शर्मा (भालूबासा) को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि राजेश शर्मा (किताडीह) को सचिव और सीए योगेश शर्मा (बिष्टुपुर) को कोषाध्यक्ष, प्रेस सलाहकार गोविंद भारद्वाज (जुगसलाई) को बनाया गया है।पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार हैः- मुख्य संरक्षक रामावतार पुरोहित, संरक्षक सदस्य- कैलाश, महेश सेवदा, विश्वनाथ, मुरलीधर, नथमल…

Read More

जमशेदपुर। सीआईआई यंग इंडियंस (वाईआई) ने आज बिष्टुुपुर स्थित सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स में ज़ोमैटो राइडर्स के लिए फर्स्ट रिस्पॉन्डर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया। इस ट्रेनिंग में 200 ज़ोमैटो राइडर्स ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। सिविल डिफेंस सोसाइटी के ट्रेनर दया मिश्रा ने उन्हें सिखाया कि किसी एक्सीडेंट या इमरजेंसी के समय लोगों की जान कैसे बचाई जाए। यंग इंडियंस का मानना है कि डिलीवरी राइडर्स हमेशा सड़कों पर रहते हैं। अगर उन्हें सही ट्रेनिंग मिले, तो वे हादसों के समय फरिश्ते बनकर कई जानें बचा सकते हैं। यह कदम शहर में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने…

Read More

माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सम्पर्क – 9430145832 [email protected] आज का पंचांग दिनांक – 03 जुलाई 2026 दिन – शुक्रवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – उत्तरायण ऋतु – वर्षा मास – आषाढ़ पक्ष – कृष्ण तिथि – तृतीया सुबह 11:20 तत्पश्चात् चतुर्थी नक्षत्र – श्रवण सुबह 11:46 तत्पश्चात् धनिष्ठा राहुकाल – सुबह 10:50 से दोपहर 12:31 पंचक – नहीं है भद्रा – नहीं है सूर्योदय – 05:02 सूर्यास्त – 06:40 दिशा शूल – पश्चिम दिशा में दोष परिहार – धनिया खाकर यात्रा करें आज का विशेष शिव मंदिर में तीन बार ताली बजाने की परंपरा…

Read More

आदित्यपुर (Adityapur) निवासी हिमांशु सिंह की दुखद हत्या के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इस गंभीर घटना पर आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है। घटना के विरोध में कल यानी 3 जुलाई 2026 को आदित्यपुर में बंद बुलाए जाने की सूचनाओं के बीच अधिवक्ता संघ ने एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है। अधिवक्ता संघ ने बंद समर्थकों से किया विशेष अनुरोध आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश और अध्यक्ष डी. एन. ओझा ने संयुक्त रूप से बंद समर्थकों से एक खास अपील की है।…

Read More

चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय (Kolhan University), चाईबासा के अंतर्गत पढ़ाई कर रहे हजारों छात्र-छात्राओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़ी खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने अचानक एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कल होने वाली परीक्षाओं पर रोक लगा दी है। जिन भी विद्यार्थियों की परीक्षा 3 जुलाई 2026 को होने वाली थी, उन्हें अब अपनी नई परीक्षा तिथि का इंतजार करना होगा। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु हत्याकांड के विरोध में कल जमशेदपुर में नहीं चलेंगे स्कूल वाहन, अभिभावकों की बढ़ेगी परेशानी अपरिहार्य कारणों से लिया गया फैसला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा 2 जुलाई…

Read More

जमशेदपुर । कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और ‘जमशेदपुर स्कूली वाहन सेवा संचालक समिति’ के अध्यक्ष हिमांशु की निर्मम हत्या के खिलाफ लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में समिति ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। समिति की ओर से आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की गई है कि कल 3 जूलाई शहर के सभी स्कूल वाहन अपनी सेवाएं पूरी तरह से ठप रखेंगे। यह हड़ताल प्रशासन की विफलता और अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ एक मुखर विरोध है। READ MORE :JHARKHAND NEWS :पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को दबाने और…

Read More

प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार और पुलिस पर जमशेदपुर मामले को डायवर्ट करने का लगाया आरोप अपराधियों के साथ दोषी पुलिसकर्मियों पर भी दर्ज हो मुकदमा, केस से नीरज सिंह का नाम हटाने की माँग जमशेदपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस और राज्य सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि झारखंड में कोई भी घटना घटित होने पर मामले को डायवर्ट करने का पुलिस का स्वभाव बन चुका है। पुलिस घटना के मूल चीजों से ध्यान भटकाने का काम करती है। पूर्व के कई घटनाओं में इस प्रकार…

Read More

जमशेदपुर । लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर व्यवसायियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार (2 जुलाई) को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन झारखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) मनोज कौशिक को सौंपा। यह महत्वपूर्ण ज्ञापन पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) कोल्हान प्रक्षेत्र अनुरंजन किस्पोट्टा और पूर्वी सिंहभूम के नवनियुक्त वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वक़ारिब की उपस्थिति में दिया गया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु हत्याकांड और बढ़ते अपराध के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, पूरे शहर में निकाला आक्रोश मशाल जुलूस व्यापारियों में भय का माहौल, पुलिस कस्टडी…

Read More