
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को फ्लैग मार्च और सघन गश्ती अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में गश्त की।
पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण के साथ असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखना और आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :बैंक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: 5 दिवसीय कार्यदिवस समेत अन्य मांगों को लेकर जमशेदपुर में जबर्दस्त प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक रहेगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल
कई पुलिस इकाइयां रहीं अभियान में शामिल
सघन गश्ती अभियान में टैंगो, टाइगर मोबाइल, माइक, हाईवे पेट्रोल और विभिन्न थाना क्षेत्रों के गश्ती दल शामिल रहे। पुलिस टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अभियान के दौरान प्रमुख सड़कों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्च
फ्लैग मार्च में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, यातायात पुलिस और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने बाइक से शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
READ MORE :Jamshedpur News :बिष्टुपुर में तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स व्यापार मेला शुरू, समापन कल
अलग-अलग थाना क्षेत्रों के लिए बनाया गया रूट चार्ट
SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि फ्लैग मार्च और सघन गश्ती अभियान को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखा गया है। अलग-अलग दिनों के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों के साथ विशेष रूट चार्ट तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि निर्धारित योजना के अनुसार पुलिस लगातार गश्त करेगी, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम लोगों को बेहतर और त्वरित पुलिसिंग उपलब्ध कराई जा सके।
पुलिस के इस अभियान के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी बढ़ाई गई है।


