जमशेदपुर. सोनारी वेस्ट लेआउट के रोड नंबर 8 और रोड नंबर 7 में पिछले दो महीनों से रसोई गैस का रिसाव हो रहा है. गैस की लगातार आ रही दुर्गंध से स्थानीय निवासी बेहद परेशान और दहशत में हैं. इस संबंध में इलाके के निवासी और गेल (Gail) गैस के उपभोक्ता जवाहर लाल शर्मा ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की है. READ MORE :Jamshedpur News: जमशेदपुर में टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी PNG की आपूर्ति, गेल (GAIL) और टाटा स्टील के बीच हुआ बड़ा समझौता बच्चों और पार्क आने वालों के…
Author: BJNN Desk
प्रभात गुप्ता नई दिल्ली : देश की आर्थिक और रणनीतिक सुरक्षा अब खदानों से निकलने वाले खनिजों की निर्बाध घरेलू आपूर्ति से सीधे जुड़ गई है। संसद द्वारा पारित माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) यानी एमएमडीआर संशोधन कानून 2026 ने देश की खनिज नीति को एकसमान और पारदर्शी बनाने की बड़ी पहल की है, लेकिन इसने झारखंड जैसे खनिज समृद्ध राज्यों और केंद्र सरकार के बीच संवैधानिक अधिकारों व वित्तीय राजस्व की नई बहस छेड़ दी है। केंद्र सरकार का स्पष्ट मानना है कि मिनरल सिक्योरिटी ही इकोनॉमिक सिक्योरिटी है। यदि भारत स्टील, बुनियादी ढांचे, इलेक्ट्रिक वाहनों, रक्षा उपकरणों…
जमशेदपुर: शहर की प्रमुख सामाजिक और धार्मिक संस्था श्याम भटली परिवार की ओर से रविवार को 105 सदस्यों के दल ने एक विशेष धार्मिक और प्राकृतिक यात्रा की। गगन रूस्तगी और ललित डाँगा के नेतृत्व में इस दल ने ऐतिहासिक दलमा शिव गुफा में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन और आरती की। READ MORE :Indian Railways :गोरखपुर कैंट-उनौला रूट पर ब्लॉक: कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों डायवर्ट ताली कीर्तन से गूंजा दलमा, बजरंगबली का लिया आशीर्वाद जलाभिषेक के बाद शिव गुफा में ताली कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा जंगली माहौल शिवमय हो गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दलमा…
गोरखपुर: वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट और उनौला स्टेशनों के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। रेलवे द्वारा आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए इस रूट पर पैच दोहरीकरण (Double Line Commissioning) का कार्य किया जा रहा है। इस अहम काम के चलते 30 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि एक दर्जन से अधिक प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग (Divert) बदल दिया गया है। READ MORE :Indian Railways Update: पोरबंदर-शालीमार और पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस…
जमशेदपुर: श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट’ द्वारा आयोजित सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। 17 से 23 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित इस एफडीपी का मुख्य विषय “डिमिस्टिफाइंग रिसर्च पेपर राइटिंग: फ्रॉम कॉन्सेप्ट टू मैन्युस्क्रिप्ट” रहा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों और शोधार्थियों में अकादमिक लेखन व शोध कौशल को विकसित कर, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शोध पत्र (Research Paper) तैयार करने के लिए प्रशिक्षित करना था। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सूरज मंडल पर हमले में 48 घंटे में गिरफ्तारी की मांग शोध विषय के चयन से लेकर प्रकाशन तक…
जमशेदपुर: पोटका के जिला परिषद सदस्य (अंश-12) और भाजपा नेता सूरज मंडल के काफिले पर हुए जानलेवा हमले को लेकर भाजपा ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को सांसद विद्युत वरण महतो और जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण एसपी से मुलाकात की। भाजपा ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। READ MORE :ADITYAPUR NEWS :बारिश से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें बेहाल कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ था हमला प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस…
आदित्यपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में हल्की बारिश के बाद ही कई स्थानों पर जलजमाव की भयंकर स्थिति उत्पन्न हो गई है। पहले से जर्जर सड़कों और बदहाल नालियों के कारण उद्यमियों, कारखानों में काम करने वाले मजदूरों और आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से सड़क की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है, जिससे क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। READ MORE :ADITYAPUR NEWS:सेंट्रल पब्लिक स्कूल में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए फॉगिंग गड्ढों में तब्दील हुई सड़कें, उत्पादन और आवागमन…
आदित्यपुर: शहर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और वायरल बीमारियों के खतरे को देखते हुए आदित्यपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल प्रबंधन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। विद्यालय परिसर में डेंगू, फाइलेरिया और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से एक व्यापक फॉगिंग अभियान (Fogging Campaign) चलाया गया, ताकि छात्रों और कर्मचारियों को एक सुरक्षित वातावरण मिल सके। READ MORE :ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 50 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह अभियान…
आदित्यपुर: शहर के नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित कलश काली मंदिर परिसर में रविवार को एकदिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर शारदा नेत्रालय और तेजस्विनी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया, जिसमें 50 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की मुफ्त जांच कराई। READ MORE :ADITYAPUR NEWS :अटल पार्क में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराई मुफ्त जांच दीप प्रज्वलित कर हुआ शिविर का उद्घाटन शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि और शिक्षाविद केपी सोरेन ने अन्य अतिथियों के…
आदित्यपुर: शहर के नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता के उद्देश्य से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 स्थित अटल पार्क में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। ‘क्राइम कंट्रोल एंड ह्यूमन राइट्स’ के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष पहुंचे और अपनी मुफ्त स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। READ MORE :Jamshedpur news:एनएच 33 पर जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की गोलियां बरसाकर हत्या दीप प्रज्वलित कर हुआ शिविर का उद्घाटन स्वास्थ्य जांच शिविर का विधिवत उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त एजाज अनवर…
