Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :बैंक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: 5 दिवसीय कार्यदिवस समेत अन्य मांगों को लेकर जमशेदपुर में जबर्दस्त प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक रहेगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :बैंक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: 5 दिवसीय कार्यदिवस समेत अन्य मांगों को लेकर जमशेदपुर में जबर्दस्त प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक रहेगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

​जमशेदपुर.

जमशेदपुर में रविवार को संयुक्त फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) जमशेदपुर यूनिट के बैनर तले राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केंद्र सरकार व प्रबंधन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की पूर्व संध्या पर बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क के समक्ष आयोजित किया गया. बैंक कर्मी अपनी दो मुख्य मांगों— 5 दिवसीय कार्यदिवस (5-Day Banking) लागू करने और DFS-PLI को लेकर लिए गए एकतरफा फैसले के विरोध में सड़क पर उतरे.

READ MORE :Jamshedpur News :बिष्टुपुर में तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स व्यापार मेला शुरू, समापन कल

​ब्रांचों में दिखा आक्रोश, ब्लैक संडे मनाकर किया विरोध

​प्रदर्शन से पूर्व UFBU की विशेष टीम ने गोलमुरी, साकची और बिष्टुपुर क्षेत्र की विभिन्न बैंक शाखाओं का दौरा किया. टीम ने बैंककर्मियों से संवाद कर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया. इस दौरान अधिकतर शाखाओं में अधिकारी और कर्मचारी काले कपड़ों में नजर आए. बैंककर्मियों ने इसे ‘ब्लैक संडे’ के रूप में मनाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. UFBU जमशेदपुर के संयोजक कॉमरेड रिंटू रजक के नेतृत्व में हुए इस जनसंपर्क अभियान में एआईबीइए से कॉम सपन अदख, आर बी सहाय, बेफी से कॉम सुजय राय, एनसीबीइए से कॉम रामजी प्रसाद और ऑल इंडिया पीएनबी इंप्लाइज एसोसिएशन के राज्य सचिव कॉम हीरा अरकने शामिल थे.

​28 से 30 सितंबर तक 8 लाख बैंककर्मी रहेंगे हड़ताल पर

​संयोजक रिंटू रजक ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर UFBU ने पूर्व में 11 सितंबर को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की थी. सरकार और प्रबंधन द्वारा मांगें न माने जाने के कारण अब 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है. इस हड़ताल से देशभर के लगभग 8 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी जुड़ेंगे, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है.

​मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

​पोस्टल पार्क के समक्ष आयोजित प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मंच से वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अब भी उनकी जायज मांगों पर विचार नहीं किया, तो आगामी 26 अक्टूबर 2026 से पूरे देश में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी. वक्ताओं ने सभी सदस्यों से एकजुट रहने का संकल्प दोहराया.

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर, 72 कर्मचारियों की हुई स्वास्थ्य जांच​

इन प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

​प्रदर्शन में कॉम कुमार देवेंद्र, मंतोष विश्वास, आनंद वर्मा, मानिक कुमार, श्रुति सरिता, अदिति प्रकाश, कुलकांत टीपू, अरूप बरुआ, सत्येंद्र कुमार सिंह, अरिंदम बरुआ, रवि शंकर और तपन मिश्रा समेत कई प्रतिनिधि सक्रिय रहे. इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूको बैंक, इंडियन बैंक, आईओबी, केनरा बैंक और रीजनल रूरल बैंक (RRB) के दर्जनों अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत: UFBU की 28 से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल टली

September 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सोनारी रेस्टोरेंट गोलीकांड में तीन आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी पर एक-एक लाख का इनाम

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: SSP के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च, सघन गश्ती अभियान से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.