जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की है। जमशेदपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य सरकार और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मरांडी ने कहा कि JSSC-CGL मामले में सरकार की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल हालिया हलफनामे में पूरी परीक्षा प्रक्रिया को दूषित बताया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार अब परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी स्वीकार कर…
Author: BJNN Desk
आदित्यपुर। मिथिला संकीर्तन मंडली के तत्वावधान में आदित्यपुर के वीर कुंवर सिंह मैदान, रोड नंबर 7-8 में शनिवार को ‘बोल बम भजन संध्या’ का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिथिला समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। देर शाम तक चले कार्यक्रम में शिव भजनों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। READ MORE :Seraikela Kharsawan Durga Puja 2026:दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर शिव भजनों से भक्तिमय हुआ वीर कुंवर सिंह मैदान भजन संध्या का शुभारंभ अशोक झा प्रेमी की…
सरायकेला: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार (17 सितम्बर) को सरायकेला समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वंगीआरी की उपस्थिति में हुई इस बैठक में पूजा समितियों को विधि-व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा और जनसुविधाओं को लेकर कई सख्त और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। READ MORE :Jamshedpur news:विश्वकर्मा पूजा पर भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, शहनाज अख्तर के भजनों पर झूमे हजारों श्रद्धालु रात 10 बजे के बाद…
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सम्पर्क – 9934174432 [email protected] आज का पंचांग ————— दिनांक – 20 सितम्बर 2026 दिन – रविवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – दक्षिणायण ऋतु – शरद मास – भाद्रपद पक्ष – शुक्ल तिथि – नवमी शाम 05:51 तत्पश्चात् दशमी नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ा प्रातः 04:34 सितम्बर 21 तत्पश्चात् उत्तराषाढा राहुकाल – शाम 04:15 से शाम 05:46 पंचक – नहीं है भद्रा – नहीं है सूर्योदय – 05:35 सूर्यास्त – 05:46 दिशा शूल – पश्चिम दिशा में दोष परिहार – पान खाकर यात्रा करें आज का विशेष —————- सनातन परंपरा में…
जमशेदपुर । जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से मानगो स्थित ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में शनिवार को श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। शाम सात बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भक्ति संगीत गायिका शहनाज अख्तर ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह और महासचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि भजन संध्या में करीब 10 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन…
जमशेदपुर। सहारा इंडिया परिवार से जुड़े जमाकर्ताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने भुगतान एवं अन्य मांगों को लेकर मेल और पत्राचार महाअभियान शुरू किया है। अभियान के माध्यम से देशभर के जमाकर्ता और कार्यकर्ता अपनी समस्याओं एवं मांगों को भारत सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। READ MORE :Jamshedpur News :कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल, 616 गौवंश की सेवा देख गदगद; बेहतर प्रबंधन के लिए भेजेंगे विशेषज्ञ ट्रेनर भुगतान को लेकर जमाकर्ताओं में नाराजगी का दावा अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि सहारा इंडिया परिवार से जुड़े 13 करोड़ जमाकर्ताओं के भुगतान का मुद्दा गंभीर बना हुआ…
कोल्हान के अकादमिक जगत और सोना देवी विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। सोना देवी विश्वविद्यालय (घाटशिला) के कुलपति ब्रज मोहन पाट पिंगुआ को खनन अभियांत्रिकी (Mining Engineering) एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक और उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मान झारखंड के शिक्षा और शोध क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह पुरस्कार उन्हें ओडिशा के टाटा स्टील-जोड़ा स्थित वैली क्लब में आयोजित 5वें ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन सेफ एंड सस्टेनेबल माइनिंग टेक्नोलॉजीज’ (IConSSMT-2026) एवं माइनिंग एक्सपो के…
जमशेदपुर। श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य संत ग्वाल श्री जी महाराज ने शनिवार को कालियाडीह गौशाला का भ्रमण कर गौसेवा की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान साध्वी श्रद्धा दीदी भी मौजूद रहीं। गौशाला पहुंचने पर गौभक्तों एवं गौशाला समिति के सदस्यों ने संत ग्वाल श्री जी महाराज का स्वागत किया। गौशाला भ्रमण के दौरान संत ग्वाल श्री जी महाराज ने स्वयं अपने हाथों से गौवंश को हरी सब्जियां, फल, गुड़ आदि खिलाकर गौसेवा का आनंद लिया। उन्होंने गौवंश के रहन-सहन, खान-पान एवं उनकी सेवा से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी बारीकी से देखा…
जमशेदपुर। बिष्टुपुर तुलसी भवन में कुलदेवी महासर माता का पंचम वार्षिक उत्सव 20 सितम्बर रविवार (अष्टमी तिथि) को आयोजित होगा। जिसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। माता का भव्य दरबार पुष्प सज्जा से कोलकाता के कारीगरों द्धारा किया जायेगा। महासर धाम के संजय गुरुजी के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना होगी, पंडित रामजी पारिख पूजा में सहयोग करेंगे। इस उत्सव में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला समेत कोलकाता और रांची से भी श्रद्धालु शामिल होगें। इस धार्मिक उत्सव का मुख्य आकर्षण माता रानी की दिव्य ज्योत, भव्य दरबार, मनमोहक श्रृंगार, छप्पन भोग, महाप्रसाद, चुनरी उत्सव, पुष्प और इत्र…
रांची। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स लाइन-अप का विस्तार करते हुए नया एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स एज वेरिएंट पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.39 लाख रुपये है। कंपनी ने एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स एम(ओ) में पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट भी जोड़ा है, जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपये है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:दुर्गा पूजा से पहले JNAC अलर्ट, नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक; विसर्जन घाटों पर लगेंगे CCTV और बैरिकेडिंग प्रीमियम फीचर्स से लैस एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स एज में 26.03 सेंटीमीटर एचडी इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, ब्लैक लेदरेट सीट, रियर-व्यू कैमरा, रियर एसी वेंट और…
