Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: शैलेश लोढ़ा के नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड’ ने जीता दर्शकों का दिल, जनजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए FTS की अनूठी पहल
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: शैलेश लोढ़ा के नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड’ ने जीता दर्शकों का दिल, जनजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए FTS की अनूठी पहल

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 24, 2026Updated:October 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) के जमशेदपुर चेप्टर की ओर से शनिवार को बिष्टुपुर स्थित नरभेराम स्कूल के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में प्रसिद्ध कवि, अभिनेता एवं साहित्यकार शैलेश लोढ़ा अभिनीत मेगा थिएटर प्ले ‘डैड्स गर्लफ्रेंड’ का मंचन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन के साथ एकल अभियान के माध्यम से ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज को इस पुनीत कार्य से जोड़ना था।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: छठ से पहले सोनारी और मानगो में लगीं 25 लाइटें, विधायक सरयू राय की पहल से रोशन हुए कई इलाके

प्रसिद्ध नाटककार एवं निर्देशक अतुल सत्य कौशिक द्वारा लिखित, परिकल्पित और निर्देशित यह नाटक पारिवारिक रिश्तों, पीढ़ियों के बीच वैचारिक अंतर, प्रेम, हास्य और भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत करता है। कहानी प्रतिष्ठित लेखक, प्रोफेसर एवं वक्ता अनिमेष के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी दिया और दामाद कनय से मिलने भारत लौटते हैं। इसी दौरान उनकी प्रशंसक अवनी के आने से परिवार में हास्यपूर्ण परिस्थितियां पैदा होती हैं। नाटक रिश्तों की जटिलताओं के बीच आपसी समझ, प्रेम और संवाद के महत्व को रेखांकित करता है। नाटक में शैलेश लोढ़ा ने अनिमेष, अनुभेहा जैन ने दिया, अमन बाजपेयी ने कनय और मेघा माथुर ने अवनी की भूमिका निभाई। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों के सामने पारिवारिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ तीन बार ओम उच्चारण, एकल गीत और पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

READ MORE :Jamshedpur News :​टाटा स्टील UISL की ‘RELIFE’ पहल: RRR सेंटर के जरिए पुरानी वस्तुओं को मिल रहा नया जीवन

मंच संचालन एफटीएस जमशेदपुर चेप्टर के सचिव सीए संजय गोयल ने किया। दीपक डोकानिया ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों और दर्शकों का अभिनंदन किया। सुनील बागड़िया ने एफटीएस संस्था एवं एकल अभियान के उद्देश्यों, गतिविधियों और ग्रामीण तथा जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सहयोग देने वाले दानदाताओं और प्रायोजकों के प्रति अभिषेक गर्ग ने आभार व्यक्त किया। संयोजक जितेंद्र अग्रवाल ने नाटक, कलाकारों और प्रस्तुति के संबंध में जानकारी दी। अंत में सीए सौरभ अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कलाकारों, दानदाताओं, प्रायोजकों, आयोजन समिति, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों और दर्शकों के प्रति आभार जताया। इस आयोजन के माध्यम से एफटीएस ने कला एवं संस्कृति को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया। संस्था ने उपस्थित लोगों से एकल अभियान के तहत ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने की अपील की। संस्था के अनुसार 1,500 रूपये के वार्षिक सहयोग से एक बच्चे की शिक्षा में तथा 30,000 राशि के वार्षिक सहयोग से एक एकल विद्यालय के संचालन में मदद की जा सकती है।

नाटक की कलाकार एवं तकनीकी टीम
मुख्य कलाकारः
शैलेश लोढा- अनिमेष
अनुभेहा जैन- दिया
अमन वाजपेयी- कनव
मेघा माथुर- अवनी
रचनात्मक एवं तकनीकी टीमः-
पटकथा, परिकल्पना एवं निर्देशन- अतुल सत्य कौशिक
विशेष वॉइस ओवर सहयोग- राकेश बेदी
संगीत रचना एवं निर्माण- अनिक शर्मा
महिला गायन- लतिका जैन
प्रकाश परिकल्पना- अजहर खान
प्रकाश संचालन- रितेश
ध्वनि संचालन- दिगंत शर्मा
मंच सज्जा (सेट डिजाइन)- अजय पुजारे
सेट निर्माण एवं क्रियान्वयन- कल्पकला सेटिंग्स सर्विसेज एवं प्रवीण भोंसले
वेशभूषा एवं प्रॉपर्टी प्रबंधन- गुरुता दातार
प्रोडक्शन प्रबंधन- सुमित नेगी, देवांश गुलाटी एवं शुभम गर्ग
समग्र प्रबंधन- लतिका जैन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS: पटमदा-बोड़ाम में क्रिकेट से गूंजेगा लैंगिक समानता का संदेश, जयपाल मुंडा एकादश फाइनल में

October 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पोटका के बुरूडीह में कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को बताया- इलाज से ठीक होता है रोग

October 24, 2026

ADITYAPUR NEWS:काली पूजा की तैयारियां तेज, ‘राज कुमार एंड बिनु दे सपोर्टिंग क्लब’ कमेटी का हुआ गठन; अमितेश अमर बने अध्यक्ष

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.