श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुलभ दर्शन को सुनिश्चित करने के लिए देवघर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। विश्व प्रसिद्ध इस मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण, सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था और किसी भी प्रकार के संभावित हादसों से बचने के लिए देवघर जिला सीमा के भीतर डबल डेकर वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। READ MORE..DEOGHAR NEWS: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का मंत्री सुदिव्य कुमार ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश श्रावणी मेले की…
Author: BJNN Desk
देवघर: विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 को लेकर जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित देवघर यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने तैयारियों का ऑन-ग्राउंड निरीक्षण किया। बाघमारा ISBT और टेंट सिटी का बारीकी से निरीक्षण निरीक्षण के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार के साथ उपायुक्त सौरव कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर मौजूद रहे। टीम ने बाघमारा स्थित आईएसबीटी (ISBT), कोठिया टेंट सिटी, वाहन पड़ाव…
जमशेदपुर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पूर्वी सिंहभूम द्वारा “पॉक्सो अधिनियम, 2012 एवं किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन” विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह विशेष कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ। बाल अधिकारों के संरक्षण और अंतर-विभागीय समन्वय पर जोर इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न सरकारी एजेंसियों, पुलिस प्रशासन, न्यायपालिका और स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल…
JAMSHEDPUR: साकची स्थित कुश भवन के प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन साहित्य प्रेमियों के लिए अविस्मरणीय शाम बन गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त शृंगार रस की कवयित्री अंकिता सिन्हा की प्रस्तुतियां रहीं। उनकी ओजस्वी और भावपूर्ण रचनाओं ने प्रेक्षागृह में मौजूद हर श्रोता को मंत्रमुग्ध कर दिया। नारी सम्मान और सामाजिक मुद्दों पर कवयित्री अंकिता सिन्हा का प्रहार कवयित्री अंकिता सिन्हा ने मंच से शृंगार रस की अपनी मशहूर गजलों के अलावा सामाजिक बुराइयों पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने नारी सम्मान, ‘बेटी बचाओ’, दहेज प्रथा और सर्व-धर्म समभाव जैसे ज्वलंत विषयों पर एक…
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सम्पर्क – 9934174432 [email protected] आज का पंचांग दिनांक – 27 जुलाई 2026 दिन – सोमवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – दक्षिणायण ऋतु – वर्षा मास – आषाढ़ पक्ष – शुक्ल तिथि – त्रयोदशी शाम 04:14 तक तत्पश्चात् चतुर्दशी नक्षत्र – मूल सुबह 10:28 तत्पश्चात् पूर्वाषाढा राहुकाल – सुबह 06:54 से सुबह 09:34 पंचक – नहीं है भद्रा – नहीं है सूर्योदय – 05:14 सूर्यास्त – 06:34 दिशा शूल – पूर्व दिशा में दोष परिहार – शीशा देखकर यात्रा करें आज का विशेष 9 ग्रह कमजोर होने के संकेत:- सूर्य…
जमशेदपुर: मानगो नगर निगम (Mango Municipal Corporation) में ठेकेदार द्वारा कमीशनखोरी के आरोप और आत्मदाह की चेतावनी वाले मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। मानगो की मेयर सुधा गुप्ता के प्रेस सलाहकार संजय ठाकुर ने एक प्रेस बयान जारी कर इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए ठेकेदार पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने इस पूरे मामले को झूठा, भ्रामक और मेयर की छवि धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। “काम फरवरी में हुआ, मेयर ने मार्च में संभाला पद” संजय ठाकुर ने ठेकेदार के दावों की पोल खोलते हुए कहा कि…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड की बड़ाकांजिया पंचायत स्थित जादूगोड़ा गांव के चीटामाटी टोला से विकास के दावों की पोल खोलने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहां सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में गंभीर रूप से बीमार टोला प्रधान जंगल हेम्ब्रम को ग्रामीणों द्वारा खटिया पर लादकर करीब चार किलोमीटर तक दुर्गम पहाड़ी रास्तों से अस्पताल ले जाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है और उपायुक्त के निर्देश पर जांच कर वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है। READ MORE…
जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में युवाओं के बीच फैल रहे नशे के जाल पर पुलिस ने करारी चोट की है। जमशेदपुर पुलिस ने अवैध गांजा कारोबार का एक बड़ा खुलासा करते हुए एमजीएम (MGM) थाना क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक तस्कर साधु के भेष में रहकर गांजा सप्लाई करने का काला धंधा चला रहा था। पुलिस ने इन दोनों के पास से करीब 7.8 किलो गांजा, गांजा से भरी 60 तैयार सिगरेट, नकद रुपये, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन (Weighing Machine) और पैकिंग सामग्री बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो नगर निगम में ठेकेदारों के भुगतान में कमीशनखोरी का धंधा चल रहा है। मेयर और उनके चहेते वार्ड पार्षद नज़दीकी रिश्तेदारों को भी नही छोड़ रहे हैं तो दूसरों की क्या बिसात। यह योजना भी नगर निदान चुनाव के पहले क्रियान्वित हुई है। भुगतान में इन्हें कमीशन चाहिए। उन्होंने नगर विकास मंत्री से कारवाई करने की अपील की है। READ MORE :Jamshedpur News :मानगो नगर निगम, स्वास्थ्य सेवाओं पर मेयर सुधा गुप्ता का फोकस, शहर में खुलेंगे 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर श्री राय ने बताया कि कन्हाई…
जमशेदपुर: कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा रविवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। देशभक्ति के नारों और वीर रस से ओत-प्रोत इस समारोह में कारगिल युद्ध के 579 अमर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में देश की रक्षा करने वाले 30 युद्ध वीरों, वीर नारियों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी समारोह में 450 से अधिक पूर्व सैनिक, गणमान्य नागरिक…
