
आदित्यपुर। आदित्यपुर के रोड नंबर 24 स्थित दुर्गा मंडप में शनिवार को श्री श्री काली पूजा कमेटी, राज कुमार एंड बिनु दे सपोर्टिंग क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी काली पूजा धूमधाम और उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पूजा आयोजन की तैयारियों और विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में सदस्यों ने पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: शैलेश लोढ़ा के नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड’ ने जीता दर्शकों का दिल, जनजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए FTS की अनूठी पहल
कमेटी के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय
बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची के अनुसार जिम्मेदारियां तय की गईं। मनोज राय, अरिंदम दास, कमलेश सिंह और संजय प्रसाद को संरक्षक बनाया गया है। अमितेश अमर (निशु) को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कमेटी में विजय कुमार, गौरी शंकर सिंह और पवन पाठक उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। रोहित रंजन सिंह, मनीष सिंह और अंकुर सिंह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, अविनाश उपाध्याय, गौरव उपाध्याय और मनीष कुमार को सचिव बनाया गया है।
READ MORE :JAMSHEDPUR RAIL NEWS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओडिशा दौरा स्थगित, अब 4-5 नवंबर को पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस को मिल सकती है हरी झंडी
सदस्यों ने सफल आयोजन का लिया संकल्प
बैठक में हर्ष कुमार, अमन पांडे, उज्ज्वल, राज पांडे, सचिन, शिवम, लक्ष्मण, छोटू, नितिन, संदीप पांडे, अश्वनी, राकेश चौबे और आयुष सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कमेटी ने आपसी सहयोग से काली पूजा को सफल बनाने और आयोजन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।

