दलमा वन्य प्राणी आश्रेयणी में गाईड के अभाव में पर्यटक जान हथेली पर रख कर रहे हैं भ्रमण, वन विभाग तीसरा सप्ताह भी मौन । सुदेश कुमार सरायकेला-खरसांवा (चांडिल).06 अक्टुबर दलमा बन्य प्राणी आश्रयणी के दैनिकभोगी मजदुर तीन सप्ताह के रविवार के दिन हड़ताल पर रह रहे है । जिससे दलमा आ रहे पर्यटको को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा है पर्यटको बिना गाईड का दलमा हिल टॉप जा रहे हैं.। दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में माकुलाकोचा में 15, कंकादासा में 5, पिंडरा में 9, मानगो में 8 दैनिक भोगी मजदुर काम कर रहे रहे है। दैनिक भोगी…
Author: BJNN Desk
संंवाददाता,जमशेदपुर,05 अक्टुबर पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद शत्रुघन सिन्हा 11 अक्टूबर को जमशेदपुर आ रहे हैं। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दोनांे नेता शिरकत करेंगे। जेपी विचार मंच के संयोजक तथा भाजपा के वरीय नेता सरयू राय ने जानकारी दी कि कदमा गणेश पूजा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शाम पांच बजे से होने वाले कार्यक्रम में यशवन्त सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ-साथ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भी लोगों को संबोधित करेंगे।
संवाददाता.जमशेदपुर,05 अक्टबुर साकची थानान्तर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के समीप हाईवा की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी। घटना रविवार दोपहर तीन बजे की है। जानकारी के अनुसार रामचन्द्र सोनकर मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। इस दौरान हाईवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने हाईवा को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुये। रामचन्द्र सोनकर जुगसलाई स्टेशन रोड का रहने वाला था।
काला बिल्ला लगाकर मनायेंगे बकरीद संवाददाता,जमशेदपुर,05 अक्टुबर नाजरीन परवेज हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली है और अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। धातकीडीह क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को दो-तीन दिनों की मोहलत दी है। अगर तीन दिनों में पुलिस हत्यारों का पता नहीं लगा पाती है तो लोग सड़क पर उतरेंगे। इतना ही नहीं सोमवार को लोग बकरीद तो मनायेंगे लेकिन काला बिल्ला लगाकर। इस चेतावनी से पुलिस हलकान है। इस बीच रविवार को राज्य के कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मृतक के परिजनों को भरोसा…
एक पुलिसकर्मी समेत करीब 10 लोग घायल शहर में भारी संख्या में सीआरपीएफ और पुलिस के जवान तैनात चाईबासा ’ संववाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोचीसाई में दो दिन पहले गाय को लेकर हुए विवाद के बाद रविवार की दोपहर में हिन्दूवादी संगठन और मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हुई झड़प में दो युवक घायल हो गए। इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। माहौल को शांत करने के लिए शाम को फ्लैग मार्च कर रही पुलिस पर भीड़ में से कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी जख्मी हो…
संवाददाता,जमशेदपुर.05 अक्टुूबर परिवारिक विवाद को लेकर भाई मिहिर मल्लिक ने अपनी पत्नी ईला बेहरी और साली कृष्णा बेहरी (मुसाबनी निवासी) के साथ मिलकर अपनी बहनों कोे जान मारने की नियत से साथ मारपीट की। मारपीट में घायल बहनों का नाम क्रमशः दीपाली मल्लिक तथा रूमा मल्लिक हैं। यह मामला रविवार की सुबह 10.30 बजे की मकान नंबर 64, दस नंबर बस्ती, थाना-सिदगोड़ा का हैं। घायल बहनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया हैं। इस संबंध में रूमा मल्लिक के बयान पर सिदगोड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया हैं। घायल रूमा मल्लिक ने पुलिस एवं प़त्रकारों को बताया कि…
संवाददाता,जमशेदपुर,04 अक्टुबर जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती मे अपराधियो ने गोली मार कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया ।घायल को इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबध में बताया जाता है कि आदित्यपुर के मुसलिम बस्ती के रहनेवाले सद्दाम अख्तर अपने मित्र से मिलने जुगसलाई थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती के पास ईदगाह मैदान गया हुआ था कि वहाँ पर अपराघकर्मी मोहम्मद दनीश से किसी बात को लेकर उससे विवाद हो गया और इसका नतीजा निकला मोहम्मद दनिश ने उसे गोली मार दिया और गोली मार कर…
संवाददाता.जमशेदपुर,04 अक्टुबर जमशेदपुर में शनिवार के सुबह चैन छिनतई के दौरान महिला की अपराधियो के द्नारा गोली मार कर हत्या के मामले मे आरोपी की गिरफ्फतारी की मांग को लेकर साकची –कदमा स्टेट माईल रोड को जाम कर विरोध प्रर्दशन किया ।इस दौरान सङक पर टायर जला कर आने जाने वाले गाङियो को रोका।उससे पुर्व घातकीडीह के सभी दुकानो को स्थानिय लोगो ने बंद करा कर विरोध प्रर्दशन किया ।जाम कर रहे लोगो की मांग मृतक महिला के परिजनो को मुआवजा औऱ आरोपी अपराधी की गिरफ्तारी जल्द हो ।बाद में सी टी एस पी कार्तिक एस पहुँच कर सारे…
अमीत कुमार ,जमशेदपुर.04 अक्टुबर जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के घातकीडीह में ठहलने के दौरान अपराधियो के द्वारा महिला के गले से चैन छिनतई का प्रयास किया गया ।महिला के द्वारा विरोघ करने पर अपराधियो ने महिला को गोली मार दी ।जिससे महिला गभीर रुप से घायल हो गई .जिसे ईलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ डाक्टरो ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया । फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जानकारी लेने में जुट गई है. घटना के संबध में प्रशिक्षू डी एस पी धीरेन्द्र कुमार बंका ने बताया कि जमशेदपुर…
पटना,02 अक्टुबर पटना के गांधी मैदान में दशहरा उत्सव के बाद मची भगदड़ ने देश के माहौल को गमगीन बना दिया। भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संवेदना जतायी है। प्रधानमंत्री ने घटना के बाद बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से फोन पर बात करके घटना का ब्योरा लिया। मोदी ने मृतक आश्रितों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया है। मुख्यमंत्री मांझी ने मृतक आश्रितों के लिए तीन-तीन लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है।
