महेंद्र प्रसाद
, सहरसा
कोसी क्षेत्र के लोगो के बहुप्रतिक्षित मांग 22 जून को पूरी हो गई । रेलमंत्री सुरेश प्रभु,रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा एवं खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली केसर 22 जून को रेलभवन से दिन के 3 बजे 13205 सहरसा-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया नही इस मौके पर खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली केशर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वही सहरसा रेलवे स्टेशन पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव एवं स्थानिय विधायक अरूण कुमार यादव ने नई ट्रेन का हरी झंडी दिखाया।इस अवसर पर रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
नही हुआ ठहराव सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर-
गाडी नम्बर 13205 सहरसा- दानापुर एवं गाडी नम्बर 13206 दानापुर- सहरसा गाडी की ठहराव नही हुआ जिससे स्थानिय लोगों में निरासा के भाव देखे गये बड़ी संख्या में स्थानिय लोग नई ट्रेन को देखना के लिये स्टेशन पर देखे गये।
नई ट्रेन का क्या है समय सारणी –
13205 सहरसा-दानापुर एक्सप्रेस टेन रात्रि के 11 बजकर 35 मिनट पर सहरसा से खुलेगी। यह गाडी बेगुसराय, बरोनी, हाजीपुर होते हुए 5 बजकर 45 मिनट पर हाजीपुर पहुचेगी एवं 6 बजकर 15 मिनट पर दानापुर पहुचेगी। दुसरे दिन सुबह में दानापुर से 9 बजकर 25 मिनट पर खुलेगी एवं पाटलिपुत्र 9 बजकर 40 मिनट पर पहुचेंगीं। सहरसा दोपहर के 3 बजकर 30 मिनट पर पहुचेगी।






