लल्लन कुमार
शेखपुरा ।


बरबीघा में भूमि विवाद में रास्ता को अवरुद्ध कर मकान बनाकर पिछले कई वर्षों से रह रहे सुरेश प्रसाद नामक व्यक्ति के मकान को सोमवार की सुबह 60 की संख्या में आए बदमाशों ने मकान को बल पूर्वक ध्वस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राम प्रसाद ¨सह व मार्ककंडे प्रसाद को हिरासत में ले लिया। सुरेश प्रसाद ने हिरासत में लिए गए लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे करीब 15 वर्षों से यहां मकान बना कर रह रहे हैं। जबकि उनके पड़ोसी रामप्रसाद अपने रास्ता के लिए हमेशा उनसे आकर विवाद और गाली-गलौज करते रहते हैं। आज सुबह 50 से 60 की संख्या में आए बदमाशों ने हमला बोल कर उनके मकान को ध्वस्त कर दिया। पुलिस अगर समय पर तुरन्त पहुंचती तो मकान बचाया जा सकता था। लेकिन विलम्ब होने का फायदा उठाते हुए मकान को धराशाई कर दिया। बाद में दोनों विवादित व्यक्ति को हिरासत में लिया। जिससे हमलोगों की जान बच गई। इधर हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया कि उनके जमीन को कब्जा में करते हुए सुरेश प्रसाद ने मकान बना कर उनके साथ अन्य लोगों के रास्ता को भी अवरुद्ध कर दिया है। जबकि कोर्ट द्वारा भी उनके पक्ष में फैसला हुआ है बावजूद मकान को हटाया नहीं गया जिससे मरता क्या नहीं करता के तर्ज पर उनलोगों को कुछ ऐसा करना पड़ा।