माधुरी दीक्षित की लंबी उम्र के लिए की पूजा जमशेदपुर। बेटी बचाओ अभियान का संदेश के साथ सिने तारिका माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 15 मई शुक्रवार को साकची हंडी लाईन स्थित मनोहर चाट दुकान में मनाया जायेगा। माधुरी के दिवाने पप्पू सरदार ने प्रचंड गर्मी को देखते हुए करनडीह स्थित चेशायर होम में गुरूवार 14 मई की संध्या मानसिक एवं शारीरिक रूप से निःशक्तों के साथ माधुरी की जन्मदिन की खुशियां बांटीें। चेशायर होम में इस खुशी के मौके पर बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में रहने वाले लोगों समेत गम्हरिया जेवियार काॅलेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्राॅस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्रा के लिए राहत सामग्री आज एक ट्रक के माध्यम से रवाना किया गया। रेड क्राॅस द्वारा नेपाल के भूकम्प पीडि़तों के लिए राहत सामग्री जमा करने में लिटिल फ्रलावर स्कूल जमशेदपुर ने अपनी शिक्षिका दीपशिखा भट्टाचार्यजी के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। दीपशिखा भट्टाचार्यजी रेड क्राॅस की सक्रिय सदस्य हैं, जिन्होंने खुद वहां जाकर राहत कार्य करने की योजना बनायी। जिसे रेड क्राॅस सोसाईटी सहित सभी ने सराहा और उनके इस कार्य के लिए सभी ने सहयोग का हाथ बंटाया और मात्रा एक सप्ताह में उन्होने…
‘ आम आदमी पार्टी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन जमशेदपुर। शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। उपायुक्त को सौंप गये ज्ञापन में कहा गया है कि बिष्टुपुर में लगभग एक सप्ताह पूर्व मेन पोस्ट आॅपिफस के सामने एक अपार्टमेंट से संध्या एक व्यक्ति को घर से अगवा करने का प्रयास किया गया, जो कि बिष्टुपुर थाना से महज 100 गज की दूरी पर है। इस केस में आज तक गिरफ्रतारी नहीं हुई हैं। वहीं साकची आमबगान मैदान में डिजनीलैंड के पार्किंग के नाम पर अवैध् वसूली लगातार जारी है।…
जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक में नेपाल के भूकम्प पीडि़तों के लिए राहत सामग्री जमा करने तथा नेपाल के भूकम्प प्रभावित क्षेत्रों में जाकर वितरण करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। गुरूवार से ही राहत सामग्री जमा करने का कार्य संगठन के कार्यकर्ताओं द्धारा शुरू कर दिया जायेगा। बैठक बुधवार की संध्या आईएचआरए के साकची कालीमाटी रोड़ स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमाल अख्तर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमाल अख्तर ने कहा कि जो भी राहत सामग्री जमा किया जायेगा सब नया होगा, पुराना कुछ भी नहीं…
चाईबासा। झारखंड में अब बाजार शुल्क की वसूली नहीं होगी। चेकनाका लगाने, वाहनों और व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की जांच करने का कृषि बाजार समिति का अधिकार भी समाप्त कर दिया गया है। इस संबंध में शीघ्र ही अध्यादेश जारी किया जायेगा। यह निर्णय मंगलवार को चाईबासा में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में लिया गया। करीब चालीस मिनट विलंब से शुरू हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 22 फैसले लिए गए। बैठक के बाद कैबिनेट सचिव ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने 282 करोड़ की लागत से 145 किलोमीटर सड़क के चैड़ीकरण और मजबूतीकरण की…
जमशेदपुर टाटा स्टील ने आज स्वर्गीय प्रमथनाथ बोस ;पी एन बोसद्ध को उनकी 160 वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और टाटा स्टील तथा भारतीय इस्पात उद्योग की नींव रखने में उनके बहुमूल्य योगदान को कृतज्ञतापूर्वक याद किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के जरिए उस महान शख्सियत को नमन किया गया जिनके लौह अयस्क के भंडारों से संबंधित शोध के नतीजों ने जमशेतजी नसेरवानजी टाटा को साकची मेंए जो आज इस्पात नगरी जमशेदपुर का एक हिस्सा हैए इस्पात उद्योग की आधारशिला रखने को प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आनंद सेनए प्रेसिडेन्टए…
जमशेदपुर, टाटा मेन हाॅस्पीटल परिसर में आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने बीमारों की देखभाल तथा सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम में फ्लोरेंस नाइटिंगेल (1820-1910) को श्रद्धांजलि दी गई, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। नर्सिंग के महान पेशे को समर्पित इस दिवस पर नर्सों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित श्रीमती रुचि नरेन्द्रन ने नर्सों द्वारा प्रदर्शित ऊर्जा और उत्साह की सराहना की और अस्पताल को जीवंत बनाये रखने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने…
जमशेदपुर। आदित्यपुर क्षेत्र के उद्यमी संगठन एसिया के अध्यक्ष पद पर इंदर अग्रवाल सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। अध्यक्ष पद के अन्य दो प्रत्याशी दीपक दोकानिया व संतोष खेतान ने अपना नाम वापस लेकर अध्यक्ष पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ कर दिया। नामांकन वापसी के अंतिम दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद से संतोष खेतान एवं दीपक दोकानिया ने जबकि महासचिव के पद से संतोख सिंह ने नाम वापस लिया गया। इसके बाद संतोष खेतान सर्वसम्मति से महासचिव बन गए। वही उपाध्यक्ष के चार पदों में से विनय कुमार सिंह एवं सुतेद्र पाल सिंह बिटू के नाम वापस लेने…
जमशेदपुर । शहर के कई ईलाको में मंगलवार के दोपहर भुंकप के झटके महसुस किए गए। दिन के लगभग 12.40 मे आए इस भुंकप से लोग एक बार भयभीत हो गए।भुकंप झटके जैसे ही लोगो ने महसुस किया अपने घरो से निकल कर बाहर आ गए ।वही कार्यालय में काम करने वाले लोग भी सङको पर आ गया। शहर के टेल्को ,साकची ,बिष्टुपुर ,बागबेङा,आदित्यपुर सहित कई ईलाको में भुंकप के झटके महसुस किये गए. ] जादूगोड़ा के व्यवसायी शंकर लाल अग्रवाल ने बताया की अचानक से दुकान का काँच हिलने लगा मैंने सभी को घर से बाहर निकलने को…
चीन से बड़ी युवा आबादी भारत के पास: शिवेश वर्मा जमशेदपुर, 12 मई: दस से चैबीस साल आयु वर्ग में भारत की जनसंख्या 35 करोड़ से ज्यादा है । इस आयु वर्ग में इतनी बड़ी तादाद सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश चीन की भी नहीं है । किशोरों और युवाओं का यह वर्ग देश का भविष्य सँवार सकता है, बशर्ते उसके हाथो में कौशल हो, उसका स्वास्थ्य अच्छा हो और उसमें निर्णय लेने की क्षमता हो । उक्त आंकड़े और अध्ययन संयुक्त राष्ट्र संघ की शोध रपट का हिस्सा हैं । यू एन की इस हालिया रिपोर्ट के आलोक में देश…
