जमशेदपुर।,
साकची स्थित दयानद पब्लिक स्कूल में क्लास के अंदर चली गोली में सुधांशु नामक छात्र घायल हो गया। उसके हाथ में गोली लगकर कमर में जा फंसी है। उसे टीएमएच के एचडीयू में भर्ती किया गया है। हमलावर छात्र का नाम अमित है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद कर लिया गया है। अमित इस साल ग्यारहवीं में फेल किया था जबकि सुधांशु केपीएस मानगो से पासआउट होने के बाद स्कूल में नया दाखिला लिया था। गोली चलने की घटना असेम्बली से पहले हुई। गोली चलने के बाद अमित भाग रहा था जिसे दौड़ाकर स्कूल के गार्डों ने पकड़ा। घायल सुधांशु मानगो डिमना रोड आदर्शनगर का रहनेवाला है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस सर्दभ मे साकची थाना प्रभारी अंजनी कुमारी तिवारी ने कहा साकची के दयानंद पब्लिक स्कुल मे गोली चलने से एक छात्र घायल हो गया है। जिसका ईलाज टाटा मुख्य अस्पताल मे चला रहा है। इस मामले मे आरोपी छात्र अमित नामक छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास पिस्तौल को भी बरामद किया गया है। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि छात्र कहां से पिस्तौल को लाया था। और उसकी मंशा क्या थी।
वही स्कूल के प्रार्चाय स्वर्णा मिश्रा ने बताया कि स्कुल के क्लास मे दुर्घटना वश गोली चली है इस दौरान एक छात्र घायल हुआ है। उन्होने कहा कि छात्र बैग मे कहां से पिस्तौल लाया उसे भी पता लगाया जा रहा है। उन्होने कहा कि स्कुल प्रबंधन घायल छात्र को हरसंभव मदद देगा।



