जमशेदपुर। तीन दिन पूर्व जमशेदपुर सासंद विधुत वरण महतो के आवास मे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा पिटाई के मामले अभी तक जिला प्रशासन के द्नारा कोई कार्रवाई किए जाने से आम आदनी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने रोष व्याप्त है. इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपायूक्त मे प्रदर्शन किया और सांसद और भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रतन महतो की गिरफ्तारी की मांग की .इस मामले को लेकर उपायूक्त और एस एस पी को ज्ञापन सौपा ज्ञापन के माध्य़म सें मांग की गई आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ पर जो झुठे केस दर्ज कराये…
Author: BJNN Desk
बिना किसी मंत्री-संत्री के दबाव में आये स्कूली वाहनों का जांच अभियान जारी रखे प्रशासन जमशेदपुरः जमशेदपुर अभिभावक संघ ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंप कर स्कूली वाहनों की पुनः जांच अभियान चलाने की मांग की है. डॉ उमेश कुमार के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दिनों जब स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा था, तो ठीक-ठाक स्थिति बन गयी थी, लेकिन लगता है किसी राजनीतिक दबाव में इसे रोक दिया गया, जिसका परिणाम मंगलवार को विभत्स रूप में सामने आया स्कूली वाहन के चक्के तले दब कर एक…
सौ लीटर अवैध महुआ के साथ 11 लोगों को लिया गया हिरासत में जमशेदपुर: गुरूवार की सुबह आबकारी विभाग के उपायुक्त विजय मिंज के नेतृत्व में सराईकेला के धातकीडीह समेत जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के कॉलेज भट्टा व ओलीडीह में छापामरी कर अवैध शराब भट्टियों से सौ लीटर अवैध शराब समेत कुल ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया. गौरतलब है कि सराईकेला-खरसावां जिले के पुलिस कप्तान इन्द्रजीत महथा द्वारा लगातार अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आंदोलन चलाया जा रहा है. आबकारी विभाग के इस कार्रवाई में सराईकेला पुलिस ने भी सहयोग किया.
जमशेदपुर. एक ओर राज्य के मूखिया का दावा है कि राज्य की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगी ,लेकिन राज्य के कई ऐसे लोग है जो राज्य की कई योजना से वंचित रह जाते है।ऐसे ही एक उदाहरण जमशेदपुर के उपायूक्त कार्यलय में देखने को मिला कई लोगो को वृद्धा पेसंन योजना स्वीकृत होने के बाद भी आज पेंसन लेने के लिए दर दर भटकना पङ रहा है, इस सदर्भ में जिला परिषद सदस्य करुणामय मण्डल ने बताया कि पोटका प्रखण्ड के कई ग्रामीणो का वृद्धा पेसन योजना की स्वीकृती 1 जुन 2014 में मिल गई है लेकिन आज…
संवाददाता जमशेदपुरः बिष्टुपुर थाना अंतर्गत साउथ पार्क स्थित जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के आवास सह कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सांसद, प्रशासन की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इससे वहां भगदड़ मच गयी. प्रशासन के काफी समझाने पर मामला शांत हुआ. इस घटना से नाराज आप कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय पहुंचे व वहां धरना दिया. साथ ही घटना के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा और कार्रवाई की मांग की. क्या है मामला आप द्वारा देशव्यापी आह्वान पर देश के भाजपा सांसदों के समक्ष प्रदर्शन करना…
जमशेदपुरः झारखंड में 1 जुलाई 2015 से खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं होगा. यह बात राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कही. वे यहां परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. श्री राय ने कहा कि जब तक वे संतुष्ट नहीं होंगे, तब तक वे इसे लागू नहीं करेंगे. श्री राय ने यह भी कहा कि 15 अगस्त से वे लागू करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि जब तक इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी अधिकारी का स्थानांतरण नहीं किया जायेगा. साथ ही आपूर्ति विभाग से संबंधित पदाधिकारी, कर्मचारी व ट्रांसपोर्टर…
संवाददाता जमशेदपुरः गदड़ा में दो मोबाइल टावरों को हटाने व पीड़ित को मुआवजा देने की मांग को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की नेता हेमा घोष का उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा. अब तक इस मामले में प्रशासन का ध्यान नहीं गया है. अनशन के कारण हेमा घोष की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. उनके साथ कई अन्य लोग भी धरना पर बैठे हुए हैं.
केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस के एलकेजी का छत्र था मासूम मृत्युंजय संवाददाता जमशेदपुरः परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह के रहनेवाले रवीन्द्र कुमार का पुत्र एलकेजी, केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंस़ में पढ़नेवाला मृत्युंजय कुमार चालक की लापरवाही से सदा के लिए खामोश हो गया. बताया जाता है कि बच्चा का पैर चक्का में फंस गया था, लेकिन इसकी जानकारी चालक को नहीं हो सकी और वह गाड़ी को आगे बढ़ा दिया. पड़ोसियों ने जब बच्चा को गिरा हुआ देखा, तो उसके परिजनों को तत्काल सूचना दी. सूचना पाते ही बच्चे का चाचा दौड़ते हुए घटना स्थल की ओर भागे. लहुलुहान बच्चे…
आज टीएफए में दोनों विधिवत रूप से ज्वाइन करेंगे संवाददाता जमशेदपुरः देश की पहली फुटबाल एकाडेमी टाटा फुटबाल एकाडेमी (टीएफए) में दो आदिवासी फुटबाल खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इनके नाम बासेत हांसदा तथा बिकास बालमुचू. इन दोनों प्रतिभाओं को टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (टीएसआरडीएस) ने खोजा है. बासेत पूर्वी सिंहभूम के जोंद्रागोड़ा का रहनेवाला है, जबकि बिकास पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा का रहनेवाला है. टीएसआरडीएस द्वारा सामुदायिक फुटबाल टूर्नामेंट के माध्यम से खोजा गया था. बाद में सोसाइटी द्वारा प्रशिक्षित किया गया. इसके बाद टीएफए भेजा गया. इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बासेत व…
सात सूत्रों मांगोंवाला प्रबंधन को दिया ज्ञापन दी धमकी 15 दिनों के अंदर मांगों पर विचार नहीं हुआ, तो व्यापक स्तर होगा आंदोलन जमशेदपुरः टाटा मोटर्स गेट पर भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर एक दिन का उपवास किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्य़कर्ता शामिल हुए. इसका नेतृत्व सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य धर्नुधर त्रिपाठी ने किया. साथ ही एक सात सूत्री ज्ञापन सौंप कर चेतावनी दी है कि अगर पंद्रह दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गयी, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा, जिससे औद्योगिक शांति भंग होती…
