Author: BJNN Desk

पिता ने एसएसपी को लिखित ज्ञापन दे कर पता लगाने की लगायी गुहार जमशेदपुरः जुगसलाई खादिम जूतावाला बाड़ी निवासी मो रफीक के पुत्र मो सज्जन (17वर्ष) को जुगसलाई के ही गुंडे बिट्टू, पप्पू, अफसर तथा दस अन्य लोगों ने मिल कर गायब कर दिया है. घटना को बीते तीन सप्ताह हो गये, लेकिन पुलिस इसका पता लगाने के बजाये, पीड़ित को ही थाने से भगा दिया. पिता मो रफीक ने हार कर जिले के एसएसपी को एक ज्ञापन दे कर पुत्र का पता लगाने की गुहार लगायी है. ज्ञापन में मो रफीक ने बताया है कि 8 जून 2015 को…

Read More

पकड़े गये अपराधी से एक देसी कट्टा बरामद संवाददाता जमशेदपुरः कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लाक नम्बर 4 से रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्या की योजना बनाते एक युवक को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य युवक फरार हो गया. घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को रात्री 10 बजे कदमा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस द्वारा छापमारी की गयी. छापामारी के दौरान मोहित सिंह देसी कट्टा समेत पुलिस के गिरफ्त में आ गया जबकि उसका एक अन्य साथी भागने में…

Read More

जमशेदपुर यूसिल नरवापहाड़ माइंस स्थित भाभा आड़ोटोरियम मे यूसिल द्वारा वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह मनाया गया इस मौके पर यूसिल के विभिन्न खानो जिनमे माहौलडीह , बागजाता , नरवा पहाड़ , तुरामडीह , जादूगोड़ा द्वारा विभिन्न प्रकार के मशीनरी का स्टाल लगाकर लोगो को कंपनी के क्रियाकलापो को बताया गया । कार्यक्रम मे सबसे पहले मुख्य अतिथि पी रंगनाथेश्वर ( डिप्टी डाइरेक्टर सेफ़्टी जेनरल ) एवं यूसिल के सीएमडी और सतीश कुमार ( डाइरेक्टर ऑफ माइंस सेफ़्टी ) एवं अन्य अधिकारियों द्वारा फीता काटकर स्टाल का उदघाटन किया । तत्पश्चात आड़ोटोरियम मे मुख्य अतिथि पी रंगानाथेश्वर ,…

Read More

जमशेदपुरः आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में रविवार को एक युवक को घायल अवस्था में मिला. उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल वह खतरे से बाहर है. घायल दुर्गा पूर्ति नामक इस युवक ने बताया कि वह आरआईटी थाना क्षेत्र के कुलुपटांगा बस्ती का निवासी है. शनिवार को वह अपने दो दोस्तों के साथ बस्ती में ही शराब पी रहा था. उसके पास पांच हजार रुपये थे, जिसे उसके दोस्तों विजय व नीतेश ने देख लिया था. शराब पीने के बाद वे लोग उसे अपनी मोटरसाइकिल में बैठा…

Read More

दोनों युवक कई बार पूर्व में जेल जा चुके हैं, सुपारी किलर के रूप में हैं विख्यात दोनों के पास से एक पिस्तौल व एक जीवित कारतूस बरामद किया गया जमशेदपुरः आदित्यपुर की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कांड्रा व सालडीह में छापामारी कर दो सुपारी किलरों भल्ला लोहार व वासुदेव कालिंदी को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से एक पिस्तौल व एक जीवित कारतूस बरामद किया है. यह जानकारी आदित्यपुर के थाना प्रभारी ने दी है. पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि दोनों सुपारी किलर किसी हत्या की योजना बना रहे हैं, जिसके…

Read More

जमशेदपुरः बिष्टुपुर स्थित अल्कोर होटल में किरण क्रियेशन की ओर से हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगायी है. यह प्रदर्शनी 30 जून तक चलेगी. इसमें हैंडलूम तथा अन्य श्रृंगार प्रसाधन की सामग्रियां शामिल है. इसका उद्घाटन गोलमुरी भाजपा मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने फीता काट कर किया. इस मौके पर श्री कुमार ने कहा कि यह प्रदर्शनी निश्चित तौर पर उन गरीब महिलाओं के लिए आर्थिक मजबूती का काम करेगी, जो अभाव के बावजूद अपने हूनर से एक से एक हस्तशिल्प तैयार किया है. साथ ही इस संस्था के संचालक किरण साव के प्रयासों की भी सराहना की कि उन्होंने कमजोर वर्ग…

Read More

संवाददाता जमशेदपुरः सुवर्णरेखा व खरकई नदियों में लगातार प्रदूषण व गंदगी के कारण जागो जमशेदपुर जागो संस्था ने सफाई का संकल्प लिया है. साथ ही इसे प्रदूषण मुक्त करने का बीड़ा उठाया है. रविवार को संस्था की ओर से मानगो पुल पर बैनर-पोस्टर ले कर मानव श्रृंखला का निर्माण किया तथा दोनों नदियों की स्वस्छता के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही सभी लोगों से अपील की गयी कि दोनों नदियों को पूरी तरह स्वस्छ रखने में संस्था का सहयोग करें. इस संस्था की संचालक रिया बनर्जी ने कहा कि जागो जमशेदपुर जागो ने दोनों नदियों को साफ रखने…

Read More

टाटा स्टील झारखंड में और निवेश करेः रघुवर दास जमशेदपुरः मुख्यमंत्री रघुवर दास ने टाटा स्टील से आग्रह किया कि वह झारखंड में और निवेश करे, ताकि यहां के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके. यह बात श्री दास ने यहां टाटा स्टील का बहुप्रतीक्षित वेस्टर्न कॉरिडोर के उद्घघाटन करने के बाद आयोजित एक भव्य समारोह में कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में संसाधनों की कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में झारखंड देश का नंबर वन राज्य बन जायेगा. झारखंड का कायाकल्प हो जायेगा, जबकि अगले एक दशक में झारखंड दुनिया का नंबर…

Read More

संवाददाता जमशेदपुरः आखिर बहुप्रतीक्षित वेस्टर्न कॉरिडोर का सपना साकार हुआ. हालांकि इसे पूरा करने में वक्त काफी लगा. कई प्रकार की बाधाओं को पार कर मंजिल मिली. अवैध बस्तियों मे रहनेवाले हजारों लोगों ने इसका विरोध किया. राजनीतिक दलों के नेताओं ने खूब रोटियां सेकीं. लेकिन अंततः यह सड़क बन कर तैयार हो ही गयी. आइये जानते हैं कि वेस्टर्न कॉरिडोर है क्या वेस्टर्न कॉरिडोर फोर लेन सड़क है, जिसकी लंबाई करीब 11 किमी है, जबकि चौड़ाई 21 मीटर है. दो जगहों पर सर्विस लेन भी है, जिसकी लंबाई 4 किमी है, जबकि चौड़ाई पांच से सात मीटर है. यह…

Read More

जमशेदपुरः घोड़ाबांदा स्थित साई देव स्थान मे विष्णुनेत्रालय के सहयोग से नेत्र शिवीर लगाया गया. इस नेत्र शिवीर में काफी संख्या मे स्थानीय लोगों ने अपनी आखो का इलाज करया. इस सदर्भ में साई देव स्थान के प्रमुख अनुप रंजन ने बताया कि यह शिविर विष्णु नेत्रालय के सहयोग से लगया .इसमे आस पास के लगभग 10 गांवो के ग्रामीणो ने अपानी आखों की जांच करवायी. इस दौरान मुफ्त मे चश्मा का भी वितरण किया गया.

Read More