पटना-ये है पटना के भिखारी पप्पू ,इनके आधा दर्ज़न अकाउंट में करोड़ो जमा जानिए

82
AD POST

 

 

RAJESH 0010002

AD POST

राजेस तिवारी
पटना |

ये पटना के पप्पू है | इनकी आधा दर्ज़न बैंक अकाउंट में करोड़ो रूपए जमा है | अचल संपति की बात करे तो पटना में दो जगह जमीन है | क्या आप इनका व्यवसाय जानना चाहेगे ?जानकर हैरत होगी ,लेकिन पप्पू पटना में एक भिखारी है | वे आए दिन पटना जंक्शन पर देखे जाते है | ज्यादा दिन नहीं बीते ,जब पटना जंक्शन पर भीख मागने वाले पप्पू की संपति का पता चला था | पुलिस पड़ताल में इस करोड़पति भिखारी के पास पंजाब नेशनल बैंक स्टेट बैंक ,बैंक औफ बड़ोदा और इलाहाबाद बैंक के एटीएम मिले | जाच में पता चला
की उसके आधा दर्जन अकाउंट में करीब सवा करोड़ रूपए जमा है |
घर से भागकर गया मुंबई 
पप्पू के अनुसार कुछ साल पहले उसके पिता ने पढ़ाई के लिए डाट लगाई थी | इससे नाराज़ होकर वह मुंबई चला गया | एक दिन मुंबई में ट्रेन से सफर करते समय गिर पड़ा तो जख्मी होकर सरकारी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा | इस दौरान उसके सारे पैसे खत्म हो गए |
मज़बूरी में मांगी भीख ,चल पड़ा सिलसिला 
पप्पू के अनुसार मज़बूरी में एक दिन वह मुंबई रेलवे स्टेशन पर भीख मागने लगा तो अच्छे पैसा मिल गया | पहले दिन मिले पाच सौ रुपए से उसने भरपेट खाना खाया और नए कपडे भी ख़रीदे | अगले दिन फिर उसी जगह पर जाकर बैठ गया | इस दिन भीख से उसे सात सो रूपए मिले | फिर तो सिलसिला चल पड़ा |
पटना आकर भी जारी रखा धंधा 
मुंबई में भीख मागने से जब मोटी रकम जमा हो गई तो वह पटना आकर भीख मागने लगा | पप्पू विवाहित है और उसका बेटा शहर के नामी इंग्लिश मीडियम स्कुल में पढ़ रहा है | वह अपने बेटे को बड़ा आदमी बनाना चाहता है |

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More