संवाददाता जामताड़ा,24 जनवरी देश की संप्रभुता को खतरा बताते हुए वामपंथियों ने ओबामा के भारत आगमन के विरोध में बिगुल फूंक दिया है। बराक ओबामा के भारत आगमन का भाकपा माले पूरजोर विरोध्र कर रही है। भाकपा माले के जामताड़ा इकाई नेें ओबामा के आगमन के विरोध में शनिवार को विरोध मार्च निकाला। साथ हीं सरकार के नीतियों के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। शनिवार शाम भाकपा माले ने अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा के आगमन का के विरोध में रैली निकाली। सुभाश चैक से बीर कुंवर सिंह चैक तक रैली निकाली। इस दौरान वामपंथी समर्थकों ने मोदी सरकार की गलत नीति…
Author: BJNN Desk
केंद्रीय कृषि मंत्री व सीएम ने कृषि विकास योजनाओं पर की चर्चा रांची,24जनवरी। कृषि अनुसंधान और नई तकनीक को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने पूसा की तर्ज पर झारखंड में देश का दूसरा कृषि अनुसंधान केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार की ओर से इसके लिए हजारीबाग-बरही रोड के समीप ओरैया और करमा गांव के निकट करीब 1000 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दिया गया हैै। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने आज रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगले…
संवाददाता,रांची,23 जनवरी मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य की 41 पथ योजनाओं के लिए भारत सरकार से 2530 करोड़ रुपये की मांग की है। इस राशि से 1110 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण होगा है। इन सड़कों के निर्माण के लिए डी0पी0आर0 भी बन चुका है। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार के गृह और सड़क मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह इन सड़कों के निर्माण हेतु राशि उपलब्ध कराये, ताकि उग्रवाद प्रभावित इलाकों में सड़कों का निर्माण तेजी से हो सके। भारत सरकार से अनुरोध करते हुए मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखण्ड के 24 जिलों में से 21…
संवाददाता जामताड़ा .23 जनवरी नाला थाना पुलिस ने हत्या और बलात्कार के मामले में चार गिरफ्तार कर जेल वेज दिया है. घटना गत नवंबर माह २०१४ की है. थाना क्षेत्र के हाशिया पत्थर गाओं में धान के खेत से महिला का शव बरामद किया गया थ. महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थि. इसी मामले में पुलिस को सफलता मिली है.
संवाददाता जामताड़ा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जामताड़ा के मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के बीच शहर के पर्वत बिहार में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रज्ञा फाउंडेशन के सौजन्य से पर्वत बिहार में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में डीसी शशिरंजन प्रसाद सिंह सहित जिले के कई पदाधिकारी उपस्थिति थे। प्रतियोगिता में मतदाता जागरुकता विषय पर स्वेच्छानुसार चित्र बनाने की बात कही गई थी। इस मौके पर जिले के विभिन्न स्कूलों के 50 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया।…
राज्यपाल डीसी को करेंगे सम्मानित अजीत कुमार , जामताड़ा,23 जनवरी प््रयास कभी व्यर्थ नही जाता है और मेहनत हमेशा रंग लाता है। यह साबित हुआ है जामताड़ा के प्रशासन और मतदाताओं के प्रयास से। रीाज्य में जामताड़ा जिला चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए अव्वल रहा है। अब राज्यपाल 25 जनवरी को उपायुक्त को सम्मानित करेंगे। चुनाव में बेहतर प्रदर्शन और मतदान प्रतिशत में बढोतरी को लेकर जामताड़ा जिला राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है। जिले के बेहतर प्रदर्शन को लेकर 25 जनवरी को राज्यपाल की ओर आयोजित सम्मान समारोह में डीसी शशिरंजन प्रसाद सिंह जिला का…
संवाददाता,जमशेदपुर,23 जनवरी एमजीएम अस्पताल में प्रतिनियुक्त गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने मार्च 2014 से बकाया मासिक दैनिक भत्ता की मांग को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डीसी को सौंपा। प्रदर्शन कर रहे जवानों ने बताया कि इससे पहले भी बकाया वेतन की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इतना ही नहीं पिछले दिनों मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण करने आये थे तो उन्हें भी इससे संबंधित अनुरोध पत्र सौंपकर बकाया दैनिक भत्ता देने की मांग की गयी थी। इसके बावजूद आज तक…
संवाददाता,जमशेदपुर,22 जनवरी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ वेल्डिंग के तत्वाधान में बिष्टुपुर स्थित जी टाउन मैदान में आयोजित वेल्डिंग प्रदर्शनी में आदित्यपुर उधमी संघटन एशिया द्वारा भी अपने प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई गयी है यहाँ आदित्यपुर उधमी संघटन एशिया के छह कंपनियों द्वारा स्टाल लगाया गया है जिसका अवलोकन टाटा मोटर्स के प्लांट हेड ए . बी लाल ने किया इस दौरान यहाँ एशिया अध्यक्ष एस एन ठाकुर समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे
संवाददाता,रांची.22 जनवरी मुख्यमंत्री रघुवर दास से आज प्रोजेक्ट भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह एवं बिहार औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने मुलाकात की। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान उन्होंने अन्तर-राज्यीय उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना के संबंध में विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना के तहत कुटकु डैम में लोहे का फाटक लगाने का कार्य अब तक बाकी है। जिस कारण इस परियोजना को पूर्ण करने हेतु आगे की कार्रवाई सम्भव नहीं हो पा रही है। उन्होंने अनुरोध किया कि कुटकु डैम में लोहे का गेट लगाने हेतु 6203…
रांची,22जनवरी। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को निरस्त करने की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकत्र्ताओं ने आज राजभवन के समक्ष धरना दिया। इस मौके पर पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन और विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन के अलावा कई विधायक तथा वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बाद में पार्टी की ओर से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। राज्यपाल के सौंपे गये ज्ञापन में पार्टी की ओर से बताया गया कि झारखंड में संविधान की पांचवी अनुसूची के तहत छोटानागपूर काश्तकारी अधिनियम, संताल परगना काश्तकारी अधिनियम, विल्किंसन रूल्स और पेसा एक्ट समेत कई पारंपारिक शासन व्यवस्था लागू है, जिसके कारण…
