
गम्हरिया

—–
झारखंड सरकार कागज पर काम कर रही है। सरकार के पास कोई विजन नहीं है। सिर्फ घोषणाएँ ही हो रही है जबकि धरातल पर एक भी काम नहीं दिख रहा। उपरोक्त बातें गम्हरिया में पत्रकारों से बार्ता के दौरान राजद के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह पूर्व युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष मो0 मुस्तफा अंसारी ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य की रधुवर सरकार के मंत्रियों द्वारा गाँव-गाँव जाकर योजना बनाओ अभियान का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया गया। उसमें सरकार को एक ही योजना डोभा बनाओं मिला जिससे किसानों को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ में भैरव जलाशय योजना के तहत करीब 600 घरों के लोग बेघर हो गए। सरकार ने अबतक उनकी सुधि नहीं ली। उसी प्रकार, आदित्यपुर नगर पर्षद द्वारा विगत एक वर्षों से पेयजल का कनेक्शन देना बंद कर दिया गया है। पीएचईडी विभाग के अधिकारी इसका दोषारोपन नप पर करती है तो नप के अधिकारी पीएचईडी के अधिकारियों पर दोष देते हैं जबकि आम जनता को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए राजद जोरदार आन्दोलन करेगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव भी मौजूद थे।
Comments are closed.