राजेस तिवारी
पटना |
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने आज वैशाली जिले के बाढ़ प्रभावित इलाको का दौरा कर पीड़तों को सात्वना दी | कहा कि बिहार में बाढ़ से हालात बदतर है ,लोग दाने दाने को मोहताज है और पीड़ितों के आँसू पोछने के बजाय लालू कह रहे है की शुक्र मनाओ गंगा मइया रसोई तक पहुच गई है | कहा की यह जले पर नमक छिडकने जैसा है | राधोपुर दियारा में हालात बदतर बताते हुए पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी मदद के
लिए तैयार है | राज्य सरकार के स्तर पर ढिलाई दिखती है | उन्होंने कहा की यह इलाका उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का चुनाव झेत्र है | इसके बावजूद सरकार का ध्यान राहत पहुचाने पर नहीं है | उपमुख्यमंत्री के झेत्र की हालत ऐसी है तो अन्य झेत्रो के बारे में सहज अंदाज़ा लगाया जा सकता है |
कहा की केंद्र सरकार पीड़ितों के लिए अनाज की कमी नहीं होने देगी | प्रधानमंत्री ने भी मुख्यमंत्री से बातचीत में इसका आश्वासन दिया है | उन्होंने मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियो से भी हालात की जानकारी ली है | कहा की राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन को बाढ़ पीड़ितों की मदद के प्रति सवेदनशील होना चाहिए | कहा की जो सपन्न लोग है वे पटना चले गए है | जो गरीब है वंचित है वे ही गांव में फसे है | उनकी हालत ख़राब है | सरकार को ध्यान देना चाहिए |