जमशेदपुर। टेल्को क्षेत्र में कई स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है लेकिन कहा जाता है की पूजा असल में सच्चे मनोभाव से की जाए तो वह सफल होती है इसी भाव को दर्शाते हुए क्रॉस रोड नंबर 23, टेल्को में विनायक बॉयज क्लब के द्वारा कष्टों के निवारण करने वाले भगवान गणेश की पूजा का आयोजन किया गया हैं जिसका पट खोलने का कार्य आज भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज गणेश चतुर्थी केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर में दो सड़क परियोजनाओं के प्रति सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। जाम और प्रदूषण से जूझते जमशेदपुर शहर के लिए ये दोनों परियोजनाएं वरदान की तरह है। इनका शिलान्यास 2019 में ही हो चुका है, लेकिन इसे शुरू करने में पिछले छह वर्षों में सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। सरकार कछुए की गति से धीरे कार्य कर रही है। उक्त बातें जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहीं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के लिए यह दोनों ही सड़क परियोजनाएं काफी महत्वपूर्ण है। इनके पूरा होने से शहर में जाम की समस्या से मुक्ति…
रांची। पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चामरा लिंडा से उनके विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। मुलाकात के दौरान पोटका क्षेत्र में शिक्षा, आवास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विशेष बल दिया गया। विधायक ने मंत्री से अपेक्षा जताई कि राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप पोटका विधानसभा को भी विकास की मुख्यधारा में और मजबूती से जोड़ा जाएगा।
जमशेदपुर। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न ट्रेनों के ठहराव को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 31 अगस्त से लेकर 7 सितंबर 2025 तक चरणबद्ध तरीके से कई ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव बहाल होंगे।वही इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि ने कोविड-19 महामारी और परिचालन संबंधी कारणों से कुछ समय पूर्व कई ट्रेनों के ठहराव हटा दिए गए थे। अब यात्रियों की मांग और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को देखते हुए इन स्टेशनों पर पुनः रुकने…
-सरकार का जवाब- – कदमा कंवेंशन सेंटर में कई त्रुटियां, इसलिए जेएनएसी ने भवन हस्तांतरित नहीं किया – डी.एम. लाईब्रेरी के प्रथम एवं द्वितीय तल में निर्माण हेतु प्राक्कलन एवं कार्य योजना बनाई जा रही -बालीगुमा में जलमीनार निर्माण कार्य पूर्ण, एनएचएआई से एनओसी लेने में विलंब रांची/जमशेदपुर। झारखण्ड विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जमशदेपुर के कदमा में कंवेंशन सेंटर, सोनारी दोमुहानी के पास पार्क और साकची डी.एम. लाईब्रेरी का विषय उठाया था, जिसका लिखित उत्तर नगर विकास एवं आवास विभाग ने दिया। हो-हल्ला-हंगामा के कारण सदन स्थगित हो जाने से…
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने मांग की है कि रांची स्थित झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया, उसी तरह झारखंड के जनक और आदिवासी समाज के महानायक शिबू सोरेन के सम्मान में यह कदम उठाया जाना चाहिए। READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY :आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, झारखंड चेतना मंच चलाएगा…
जमशेदपुर : कोल्हान का प्रमुख रेलवे स्टेशन आदित्यपुर एक बार फिर चर्चा में है। झारखंड चेतना मंच ने यहां ट्रेनों के ठहराव और नई सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंच की ओर से 28 अगस्त 2025, दिन गुरुवार सुबह 8 बजे से आदित्यपुर स्टेशन के प्रवेश द्वार पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। चेतना मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि आदित्यपुर स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्री आवाजाही करते हैं, लेकिन सुविधाओं का अभाव और ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। मंच के सुरेश धारी,…
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 26 अगस्त 2025 दिन – मंगलवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिणायण ऋतु – शरद मास – भाद्रपद पक्ष – शुक्ल तिथि – तृतीया दोपहर 01:54 तक नक्षत्र – हस्त प्रातः 06:04 राहुकाल – दोपहर 03:52 से शाम 05:27 तक सूर्योदय – 05:21 सूर्यास्त – 06:35 पचंक – नही है दिशा शूल – उत्तर दिशा में दोष परिहार – गुड़ खाकर यात्रा करें आज का राशिफल मेष – आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। छात्रों को किसी प्रसिद्ध संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। आप अपने किसी…
जमशेदपुर। राजेंद्र विद्यालय, घुटिया के प्रांगण में रविवार को वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उनके शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि थे श्री सुनील चंद्रा (एसडीओ, एसडीएम, घाटशिला), श्री बी एन चौधरी (प्रेसिडेंट, बिहार एसोसिएशन), डॉक्टर एस के सिंह (वाइस प्रेसिडेंट, बिहार एसोसिएशन एवं चीफ एजुकेशन BAC ET), श्री सी पी एन सिंह (जनरल सेक्रेटरी, बिहार एसोसिएशन) और श्री अमरेश सिन्हा (स्कूल सेक्रेटरी, राजेंद्र विद्यालय, घुटिया)। साथ ही, प्रधानाचार्या श्रीमती खुशबू ठाकुर भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत…
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के धुर्वा में स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति और परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह कन्वेंशन सेंटर वर्ष 2018 में शुरू किया गया था, लेकिन बीच में कार्य रोक दिया गया। इस परियोजना के अंतर्गत 5 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाले आधुनिक सुविधा सम्पन्न कन्वेंशन हॉल का निर्माण होना था। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य अभी प्रारंभिक चरण में है और इसे शीघ्र…
