रेल खबर। आगामी पर्व त्यौहरों के सीजन में यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा रेलवे द्वारा पुरी एवं बेंगलूरु के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए उसे पूजा स्पेशल के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – READ MORE :Jamshedpur News :दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों के लिए सौगात, लखनऊ–टाटानगर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन 1. गाड़ी संख्या 03230/03229 पटना-पुरी-पटना स्पेशल (झाझा-जसीडीह- आसनसोल-दानकुनी-खड़गपुर-कटक-भुवनेश्वर के रास्ते)- गाड़ी संख्या 03230 पटना-पुरी स्पेशल पटना से 28.08.2025 से 25.12.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को कुल 18…
Author: BJNN Desk
रांची/जमशेदपुर* झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने सोमवार को विधानसभा में स्वीकार किया कि तत्कालीन विभागीय मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा जान-बूझकर राहुल कुमार नामक गैर सरकारी व्यक्ति को झारखण्ड स्टेट फार्मेंसी काउंसिल का प्रभारी निबंधक सह सचिव नियुक्त कर दिया, जो इस पद के लिए अयोग्य थे। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के अल्पसूचित प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकार किया कि अयोग्य पाये जाने के कारण राहुल कुमार का फार्मासिस्ट निबंधन तथा ट्रिब्यूनल निबंधन को झारखण्ड स्टेट फार्मेंसी काउंसिल ने रद्द कर दिया है। विभागीय जांच में यह साबित हो गया…
जमशेदपुर। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर), केबुल टाउन में बुधवार, दिनांक 27 अगस्त को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा होगी। पूजा सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी। पूजन और आरती के पश्चात प्रसाद वितरण होगा। मंदिर से जुड़े समाजसेवी और उद्योगपति अशोक गोयल और आशुतोष राय ने बताया कि इस पूजा के यजमान जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे। पूजन विद्वान आचार्य विनोद कुमार पांडेय कराएंगे। सबसे पहले गणेश जी का पूजन होगा। इसके बाद विष्णु जी के चक्र का पूजन होगा। चक्र के पूजन के बाद उसे बांस के सहारे मंदिर के शीर्ष पर स्थापित करने की…
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 25 अगस्त 2025 दिन – सोमवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिणायण ऋतु – शरद मास – भाद्रपद पक्ष – शुक्ल तिथि – द्वितीया दोपहर 12:34 तक नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी रात्रि 03:50 राहुकाल – सुबह 07:55 से सुबह 09:31 तक पचंक – नही है सूर्योदय – 05:21 सूर्यास्त – 06:35 दिशा शूल – पूर्व दिशा में दोष परिहार – दर्पण देखकर यात्रा करें आज का राशिफल मेष – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर पर शांति से समय बिताने के लिए छोटे बच्चों को समय दें। आप अपना समय…
जमशेदपुर, : झारखंड और देश के प्रेरणास्रोत और झारखंड की राजनीतिक चेतना के केंद्र में रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन और जननायक रामदास सोरेन को शुक्रवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कुणाल षाड़ंगी व पवन के नेतृत्व में गुरुजी विचार मंच ने किया. इस गैर राजनीतिक कार्यक्रम में शहर के अधिवक्ताओं, समाजसेवियों,प्राचार्यों, राजनीतिक प्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. — गुरुजी को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग ——— कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजवादी चिंतक…
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन एवं नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर आज कांके प्रखंड के नगड़ी में हजारों की संख्या में आदिवासी – मूलवासी समाज के लोग जुटे, और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उन्होंने खेत में हल चलाया तथा रोप्पा रोपा। इस कार्यक्रम को रोकने के लिए सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी थी। रांची एवं आसपास के सभी जिलों में पुलिस ने अनगिनत स्थानों पर चेकपोस्ट बना कर, आंदोलन के लिए आ रहे लोगों को रोका। सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, चाईबासा, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, पतरातु, बुंडू, तमाड़ समेत विभिन्न स्थानों पर चेकपोस्ट बना कर पुलिस…
जमशेदपुर: मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर की आमसभा रविवार को विद्यापति परिसर, गोलमुरी में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और बाबा विद्यापति की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण झा, जीवछ झा, वर्तमान अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा एवं कोषाध्यक्ष रंजीत झा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। सभा के प्रारंभ में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शिबु सोरेन, पूर्व मंत्री रामदास सोरेन एवं दिवंगत आजीवन सदस्यों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। स्वस्तिवाचन पंडित बिपीन झा एवं भगवती वंदना शंकरनाथ झा ने किया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS…
जमशेदपुर, हरियाणा परिवार जमशेदपुर की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ सोमवार 25 अगस्त से साकची आमबागान स्थित अग्रसेन भवन में होगा। यह कथा प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक चलेगी और 31 अगस्त को समापन होगा। कथा के पूर्व सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 300 से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे। संस्था द्वारा रविवार को अग्रसेन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता ने बताया कि शिव पुराण कथा का वाचन वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथावाचक राजन दीक्षित जी महाराज करेंगे। उन्होंने कहा कि कथा से पूर्व होने…
जमशेदपुर। रेलवे ने दिवाली और छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ चारबाग से टाटानगर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन आगामी 24 सितम्बर से 29 नवम्बर 2025 तक दोनों दिशाओं में संचालित होगी। भीड़भाड़ वाले सीजन में यह ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। READ MORE :South East Central Railway :हसदेव एक्सप्रेस में छिनतई करने वाला आरोपी रेल सुरक्षा बल ने पकड़ा, तोरवा पुलिस को सुपुर्द रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी संख्या 04214 (लखनऊ चारबाग–टाटानगर स्पेशल) यह ट्रेन 24 सितम्बर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक…
जमशेदपुर। सिखों के शब्द गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के 421वें पहले प्रकाश दिहाड़े पर गुरुद्वारा साहिब साकची में बड़ी संख्या में पहुँच कर संगत ने बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया। रविवार को सबसे प्रथम रखे गए अखंड पाठ की समाप्ति हुई उसके बाद सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था एवं सिख स्त्री सत्संग सभा की बीबियों ने कीर्तन गायन किया इनके बाद भाई साहब भाई नारायण सिंह जी हजूरी रागी गुरुद्वारा साहिब साकची ने “संता के कारज़ आप खलोया, हर कम करावन आया राम” कीर्तन गायन कर संगत को भक्तिरस में भिगोये रखा। भाई साहब भाई मंजीत सिंह जी…
