Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :युवा नेतृत्व का जश्न– सौविक साहा के नेतृत्व में ‘आदिर फेलोशिप 2025–26’ का भव्य समापन समारोह आयोजित
Breaking News

Jamshedpur News :युवा नेतृत्व का जश्न– सौविक साहा के नेतृत्व में ‘आदिर फेलोशिप 2025–26’ का भव्य समापन समारोह आयोजित

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर.

जमशेदपुर स्थित संस्था पीपल फॉर चेंज की ओर से संस्थापक सौविक साहा की ओर से बिष्टुपुर स्थित होटल नटराज में ‘आदिर फेलोशिप 2025–26’ के समापन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सुबह 11:30 बजे से शाम तक चले इस आयोजन में फेलोज, चेंज मेकर्स, मेंटर्स और समुदाय के कई सदस्य शामिल हुए. यह कार्यक्रम एक वर्ष के दौरान हुए सामाजिक बदलाव और युवा नेतृत्व की यात्रा का उत्सव था.

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी श्रेया अधरजी बनीं ‘मिस इंडिया 2026’, गोल्ड मेडल जीतकर लौटीं तो हुआ भव्य स्वागत

क्या है आदिर फेलोशिप?
——————————

आदिर फेलोशिप, पीपल फॉर चेंज की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य 18 से 25 वर्ष के युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करना है. यह कार्यक्रम खासतौर पर झारखंड के वंचित, आदिवासी और दलित समुदायों के युवाओं पर केंद्रित है.
हर साल 20 युवाओं को फेलो के रूप में चुना जाता है, जिन्हें प्रशिक्षित कर सामुदायिक नेता बनाया जाता है. ये फेलोज आगे 400 चेंज मेकर्स को मार्गदर्शन देते हैं, जो शिक्षा, लैंगिक हिंसा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और नशा मुक्ति जैसे मुद्दों पर काम करते हैं.

प्रशिक्षण से नेतृत्व तक का सफर
————————————–

2025–26 बैच के फेलोज ने वर्षभर बूट कैंप और नियमित सत्रों के माध्यम से आत्म-जागरूकता, संवाद कौशल, नेतृत्व, संघर्ष समाधान और संवैधानिक मूल्यों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया. इसके साथ ही उन्होंने सोशल एक्शन प्रोजेक्ट्स के जरिए अपने समुदाय में बदलाव लाने की दिशा में काम किया.

समारोह में दिखा बदलाव का असर

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संस्थापक सौविक साहा के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने फेलोशिप की यात्रा और उसके प्रभाव पर प्रकाश डाला. इसके बाद फेलोज और चेंज मेकर्स ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे उन्होंने चुनौतियों के बीच काम करते हुए बदलाव लाने की कोशिश की.
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं. स्वागत गीत, नृत्य प्रस्तुति और मासिक धर्म जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने दर्शकों को जागरूक करने के साथ-साथ भावुक भी किया.

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में ग्राफोलॉजी कार्यशाला; लिखावट से खुलेगा व्यक्तित्व का राज, करियर की संभावनाओं पर हुई चर्चा
संवाद और संकल्प का मंच
—————————-

कार्यक्रम के दौरान एक सामुदायिक पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसमें जमीनी स्तर पर काम करने के अनुभवों और चुनौतियों पर चर्चा हुई. साथ ही ‘कमिटमेंट सर्कल’ के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपने समुदाय के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को लिखकर साझा किया.

 

युवा उद्यमिता को भी मिला मंच

इस अवसर पर फेलोज और समुदाय के सदस्यों द्वारा शुरू किए गए छोटे व्यवसायों का प्रदर्शन भी किया गया, जो आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का उदाहरण बना.

आगे की राह

फेलोशिप के तहत अब मौजूदा फेलोज अगले बैच के मेंटर बनेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे. साथ ही नए युवाओं का चयन कर इस पहल को आगे बढ़ाया जाएगा.
संस्था का लक्ष्य है कि इस मॉडल के जरिए झारखंड में युवा नेतृत्व का एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाए, जो लगातार सामाजिक बदलाव की दिशा में काम करता रहे.

संस्था के बारे में

पीपल फॉर चेंज एक गैर-सरकारी संगठन है, जो जमशेदपुर में कार्यरत है. यह संस्था युवाओं के नेतृत्व विकास और समाज में समानता, न्याय और गरिमा को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है. सौविक साहा इसके संस्थापक हैं, जिनके नेतृत्व में संस्था यूथ लीडरशिप पर लगातार कार्यक्रम करके युवाओं को अपनी सहभागिता के लिए प्रेरित कर रही है.

आज के कार्यक्रम में बतौर अतिथि मशहूर समाजसेवी अंजलि बोस, प्रभा जायसवाल, अर्पिता श्रीवास्तव, वर्नाली चक्रवर्ती, अरविंद तिवारी और अन्नी अमृता शामिल हुईं और उनलोगों ने युवाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:29 जुलाई 2026 बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 29, 2026

Jamshedpur news:एमजीएम की बदहाली पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुँचे सौरभ विष्णु, बोले– इलाज के अभाव में एक भी मौत स्वीकार नहीं

July 29, 2026

Ranchi news:एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने नौ राज्यों में शुरू किया फसल बीमा जागरूकता अभियान

July 29, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.